फ्लेयर राइटिंग IPO का प्राइसबैंड तय, 593 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

Flair Writing IPO Price Band: फ्लेयर राइटिंग के आईपीओ में 292 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा प्रवर्तक तथा प्रवर्तक समूह 301 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएंगे। फिलहाल कंपनी में प्रवर्तकों और प्रवर्तक समूह की इकाइयों की 100 फीसदी हिस्सेदारी है।

Flair Writing IPO Price Band: पेन बनाने वाली कंपनी फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने 593 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए प्राइसबैंड तय कर लिया है। कंपनी ने आईपीओ के लिए 288-304 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी का आईपीओ 22 नवंबर को खुलकर 24 नवंबर को बंद होगा। एंकर निवेशक 21 नवंबर को शेयरों के लिए बोलियां लगा सकेंगे। यह कंपनी 45 साल से अधिक पुराने प्रमुख ब्रांड ‘फ्लेयर’के दिरए पेन कारोबार में है।

FLAIR WRITING IPO

फ्लेयर राइटिंग आईपीओ

कैसे लगा सकेंगे बोली

आईपीओ दस्तावेजों (आरएचपी) के अनुसार, फ्लेयर राइटिंग के आईपीओ में 292 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा प्रवर्तक तथा प्रवर्तक समूह 301 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएंगे। फिलहाल कंपनी में प्रवर्तकों और प्रवर्तक समूह की इकाइयों की 100 फीसदी हिस्सेदारी है।

End of Feed