बिजनेस

खत्म नहीं हो रहे अनिल अंबानी के बुरे दिन, हाथ से निकलेंगे 5 एयरपोर्ट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jul 22, 2023, 11:15 AM IST

Five Airports Take back From Anil Ambani Firms : अनिल अंबानी समूह को विकास के लिए पट्टे पर दिए गए पांच हवाई अड्डों को वापस लेने पर महाराष्ट्र सरकार विचार कर रही है।

Image

अनिल अंबानी

Photo : BCCL

Five Airports Take back From Anil Ambani Firms : अनिल अंबानी समूह को विकास के लिए पट्टे पर दिए गए पांच हवाई अड्डों को वापस लेने पर महाराष्ट्र सरकार विचार कर रही है। बारामती, नांदेड़, उस्मानाबाद, लातूर और यवतमाल को साल 2008-09 में हवाई अड्डे पट्टे पर दिए गए थे। लेकिन अनिल अंबानी समूह ने हवाई अड्डों का रखरखाव नहीं किया और न ही बकाया का भुगतान किया। ये जानकारी महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने शुक्रवार को विधानसभा में दी है।

नवी मुंबई हवाई अड्डा अगले साल होगा चालू

फड़णवीस ने कहा कि हम राज्य के महाधिवक्ता से परामर्श करेंगे। हम बकाया राशि का भुगतान करके और बाद में कंपनी से उसे वापस लेकर हवाई अड्डों का प्रभार लेने पर चर्चा करेंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने अनुरोध किया है कि नवी मुंबई हवाई अड्डे को अगले साल अगस्त तक चालू कर दिया जाए।

कांग्रेस पार्टी ने उठाए थे सवाल

फडणवीस ने आगे कहा कि, “हवाईअड्डा अगले साल काम करना शुरू कर देगा। लेकिन रनवे को जल्द ही अंतिम कोटिंग मिल जाएगी और हमने अनुरोध किया है कि यह अगले साल अगस्त तक परिचालन शुरू कर दे। दरअसल उपमुख्यमंत्री शहर के हवाई अड्डे पर स्लॉट की कमी पर कांग्रेस के अशोक चव्हाण द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब दे रहे थे। फड़णवीस ने कहा, "एक बार नवी मुंबई हवाईअड्डा तैयार हो जाएगा, तो कनेक्टिविटी, लैंडिंग स्लॉट बढ़ जाएंगे।"

अशोक चव्हाण ने क्या कहा

चव्हाण ने कहा कि चूंकि एमएडीसी और एमआईडीसी समेत कई एजेंसियां राज्य में हवाई अड्डों को संभाल रही थीं, इसलिए इससे भ्रम पैदा हुआ। “हमारे पास एक नोडल एजेंसी होगी जो हवाई अड्डों को संभालेगी। हम मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक बैठक करेंगे और तीन महीने में एक व्यापक योजना लेकर आएंगे।''

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article