FirstCry IPO: आज से खुला FirstCry IPO, पैसा लगाने से पहले जान लें Latest GMP Price

FirstCry IPO GMP: फर्स्टक्राई IPO आज खुल रहा है। इस बीच इसका GMP लंबी छलांग मार रहा है। ऐसे में क्या निवेशक को यह लिस्टिंग के दिन ही जमकर कमाई कराएगा यह देखने वाली बात होगी। यदि आप भी इस IPO में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो हम यहां आपको FirstCry IPO से जुड़ी सभी जानकारी बता रहे हैं।

FirstCry IPO GMP Today: बच्चों के लिए प्रोडक्ट्स बनाने वाली ई-कॉमर्स कंपनी फर्स्टक्राई का आईपीओ आज यानी मंगलवार, 6 अगस्त से खुल गया है। इसकी पैरेंट कंपनी ब्रेनबीज़ सॉल्यूशंस है। यह आईपीओ गुरुवार, 8 अगस्त को बंद होगा। फर्स्टक्राई इस आईपीओ के जरिए 4,193.73 करोड़ रुपये जुटाने का टारगेट रखा है।

FirstCry IPO

कब खुलेगा फर्स्टक्राई का IPO।

फर्स्टक्राई का आईपीओ एक बुक-बिल्ट इश्यू है जिसमें 35,827,957 नए शेयरों की पेशकश शामिल है, जिसकी कुल कीमत 1,666 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 54,359,733 शेयरों की ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) भी की जा रहा है, जिसकी कुल कीमत लगभग 2,527.73 करोड़ रुपये है। कंपनी ने नेट ऑफर का 75 प्रतिशत क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 10 प्रतिशत से अधिक रिटेल निवेशकों के लिए और 15 प्रतिशत से अधिक गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित किया है।

End of Feed