बिजनेस

भारत के विझिंजम पोर्ट पहुंचा दुनिया का सबसे बड़ा कार्गो कैरियर, बेहद खास है इसका महत्व

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Oct 15, 2023, 06:29 PM IST

First cargo carrier reaches Vizhinjam Port : विझिंजम पोर्ट पर पहुंचने वाला पहला कार्गो कैरियर 'जेन हुआ 15' केरल के विझिंजम ट्रांसशिपमेंट कंटेनर पोर्ट पर पहुंचा।

Image

विझिंजम पोर्ट को अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी पोर्ट्स ऑपरेट करती है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : Twitter

First cargo carrier reaches Vizhinjam Port : आज यानी 15 अक्टूबर को हेवी कार्गो कैरियर 'जेन हुआ 15' केरल के विझिंजम ट्रांसशिपमेंट कंटेनर पोर्ट पर पहुंचा। इसे केरल के मुख्यमंत्री (CM) पिनाराई विजयन ने हरी झंडी दिखाई। ये विझिंजम पोर्ट पर पहुंचने वाला पहला कार्गो कैरियर है। 'Zhen Hua 15' पूर्वी चीन सागर से आया है। इस पोर्ट को अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी पोर्ट्स ऑपरेट करती है। यह नया टर्मिनल गौतम अडाणी ( Gautam Adani) के समूह की उपलब्धियों में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में जुड़ गया है। विझिंजम पोर्ट पहले से ही बंदरगाहों, खदानों, हवाई अड्डों और पावर सेक्टर तक फैले अडाणी के समूह (Adani Group) के कारोबार के साथ भारत के बुनियादी ढांचे के दिग्गज के रूप में अरबपति कारोबारी की स्थिति को और मजबूत करने का काम करेगा।

सबसे बड़े जहाजों के लिए तैयार

अंतरराष्ट्रीय शिपिंग मार्गों की प्रक्सिमिटी, जो ग्लोबल कार्गो ट्रैफिक का 30% हिस्सा है और एक नेचुरल चैनल जो समुद्र के नीचे 24 मीटर तक जाता है, विझिंजम को दुनिया के कुछ सबसे बड़े जहाजों के लिए एक आदर्श केंद्र बनाता है। अब तक बड़े-बड़े कंटेनर जहाज भारत से निकलते रहे हैं, क्योंकि इसके बंदरगाह इतने गहरे नहीं थे कि ऐसे जहाजों को संभाल सकें और कोलंबो, दुबई और सिंगापुर जैसे पड़ोसी बंदरगाहों पर डॉकिंग कर सकें।

अडाणी के पास हैं ये 13 बंदरगाह

अडानी पोर्ट्स जिन 13 बंदरगाहों का संचालन करती है, उनमें विझिंजम पोर्ट, मुंद्रा पोर्ट, गंगावरम पोर्ट, कृष्णापटनम पोर्ट , टूना टर्मिनल, दाहेज पोर्ट, हजीरा पोर्ट, मोरमुगाओ पोर्ट, कट्टुपल्ली पोर्ट, एन्नोर टर्मिनल, धामरा पोर्ट, दिघी पोर्ट और कराईकल पोर्ट प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article