Financial Planning: पहले ₹1 लाख जमा करें या सीधे 10 लाख, पैसे बनाने की सही रणनीति क्या?

पैसा कमाना और बचाना दोनों अलग है। आप कम कमाई में भी बचत कर लेते हैं। वहीं बहुत सारे लोग अधिक कमाकर भी कर्ज के बोझ में दबे रहते हैं। इसलिए बचत एक आदत है। इसे सीखना बहुत जरूरी है।

भविष्य की जरूरतों के लिए हम सभी अपनी कमाई से बचत कर निवेश करते हैं। हर कोई अपनी कमाई के अनुसार वित्तीय लक्ष्य तय करता है। अब सवाल उठता है कि कमाई शुरू होने के बाद 1 लाख रुपये की बचत का लक्ष्य रखें या 10 लाख रुपये जैसा बड़ा लक्ष्य तय करें। फाइनेंशियल प्लानकर का कहना है कि बड़ा लक्ष्य ज्यादा आकर्षक लगता है लेकिन शुरुआत हमेशा छोटी से करना चाहिए। आइए समझते हैं कि पहले 100000 रुपये जमा करने का लक्ष्य क्यों तय करना सही होता है? यह कैसे आपको बड़े लक्ष्य की ओर ले जाने में मदद करता है।

investment planning

निवेश की शुरुआत

सबसे पहले ₹1 लाख का लक्ष्य क्यों?

फाइनेंशियल प्लानर का कहना है कि आपकी फाइनेंशियल यात्रा के लिए पहला ₹1 लाख एक जरूरी आधार है। यह शुरुआती इमरजेंसी फंड के तौर पर काम आ सकता है, जिससे आप बिना कर्ज लिए छोटे-मोटे अचानक आने वाले खर्चों को संभाल सकते हैं। 1 लाख रुपये का पड़ाव तक पहुंचने से आत्मविश्वास बढ़ता है और लगातार बचत करने की आदत को बढ़ावा मिलता है। यह प्रक्रिया फाइनेंशियल अनुशासन सिखाती है और नियमित रूप से निवेश या बचत करने के महत्व को बताती है। जो लोग सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए निवेश कर रहे हैं, उनके लिए लगातार निवेश करते रहने से समय के साथ 'रुपया-कॉस्ट एवरेजिंग' का फायदा मिल सकता है।

End of Feed