Economic Survey 2024 Highlights: आर्थिक सर्वे हुआ पेश, 6.5-7 फीसदी रहेगी ग्रोथ रेट, जानें अहम बातें

Indian Economic Survey 2024 Highlights: वित्त मंत्री ने संसद में आर्थिक सर्वे पेश कर दिया है, जिसमें विकास दर के 6.5-7 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है। वित्त वर्ष 2024 में भारत की वास्तविक जीडीपी 8.2 प्रतिशत बढ़ी, जो वित्त वर्ष 2024 की चार में से तीन तिमाहियों में 8 प्रतिशत से अधिक रही।

KEY HIGHLIGHTS
  • आर्थिक सर्वे हुआ पेश
  • वित्त मंत्री ने संसद में किया पेश
  • 6.5-7 फीसदी रहेगी ग्रोथ रेट

Economic Survey 2024 Highlights: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 (Economic Survey 2024) पेश कर दिया है। मंगलवार को वह केंद्रीय बजट भी पेश करेंगी। सर्वे के अनुसार अप्रैल के वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक के मुताबिक वर्ष 2023 में वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर 3.2 प्रतिशत रही है। विभिन्न देशों में विकास के अलग-अलग पैटर्न उभर कर सामने आए हैं। देशों के विकास प्रदर्शन में भारी अंतर घरेलू संरचनात्मक मुद्दों, भू-राजनीतिक संघर्षों के असमान प्रभाव और मौद्रिक नीति के सख्त होने के प्रभाव के कारण रहा है। भारत की अर्थव्यवस्था ने तमाम बाहरी चुनौतियों के बावजूद वित्त वर्ष 23 में बनाई इस गति को वित्त वर्ष 24 में भी जारी रखा। वित्त वर्ष 2024 में भारत की वास्तविक जीडीपी 8.2 प्रतिशत बढ़ी, जो वित्त वर्ष 2024 की चार में से तीन तिमाहियों में 8 प्रतिशत से अधिक रही। समष्टि आर्थिक (Macroeconomics) स्थिरता बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित करने से यह सुनिश्चित हुआ कि बाह्य चुनौतियों का भारत की अर्थव्यवस्था पर न्यूनतम प्रभाव पड़ा।

Economic Survey 2024 Highlights: आर्थिक सर्वे हुआ पेश, 6.5-7 फीसदी रहेगी ग्रोथ रेट, जानें अहम बातें

ये भी पढ़ें -

End of Feed