बिजनेस

Stock Market: बजट से पहले शेयर बाजार में गिरावट, RIL-कोटक बैंक समेत 5 शेयरों का बुरा हाल, 8% तक टूटे

RIL-Kotak Bank Share Fell: शेयर बाजार में गिरावट के बीच पतंजलि के शेयर में मजबूती दिख रही है। इसका शेयर 36.25 रु या 2.27 फीसदी की मजबूती के साथ 1630.55 रु पर है।

Image

रिलायंस-कोटक बैंक के शेयरों में गिरावट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस का शेयर गिरा
  • बजट से पहले शेयर बाजार में गिरावट
  • कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर भी फिसला

RIL-Kotak Bank Shares Fell: मंगलवार को पेश किए जाने वाले बजट से पहले शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 80604.65 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 80408.90 पर खुला और फिर 10.50 बजे 80800.92 तक ऊपर गया। उसके बाद इसमें गिरावट आई। करीब साढ़े 12 बजे सेंसेक्स 84.79 अंक या 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 80519.86 पर है। निफ्टी में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी इस समय 17.45 अंक या 0.07 फीसदी की कमजोरी के साथ 24513.45 पर है। इस बीच रिलायंस समेत 5 शेयरों में अधिक गिरावट दिख रही है। इनमें कोटक महिंद्रा बैंक भी शामिल है।

ये भी पढ़ें -

इन शेयरों में गिरावट (BSE पर करीब साढ़े 12 बजे)

  • रिलायंस का शेयर (Reliance Share) 3.20% फिसलकर 3010 रुपये पर है
  • कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 3.45% की गिरावट के साथ 1,758.85 रुपये पर है
  • मिडकैप कंपनियों में ऑयल इंडिया का शेयर 3.04% गिरकर 554 रुपये पर है
  • स्मालकैप कंपनियों में Ksolves India का शेयर 7.80 फीसदी गिरकर 1114.15 रु पर है
  • किर्लोस्कर न्यूमेटिक कंपनी का शेयर 2.14% की गिरावट के साथ NSE पर 1321 रु पर है

पतंजलि का शेयर चढ़ा

पतंजलि के शेयर में मजबूती दिख रही है। बीएसई पर साढ़े 12 बजे ये 36.25 रु या 2.27 फीसदी की मजबूती के साथ 1630.55 रु पर है। इसका मुनाफा अप्रैल-जून तिमाही में 199.6% बढ़कर 262.9 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 87.8 करोड़ रुपये था।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार और चुनिंदा शेयरों में गिरावट की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article