Income Tax Return: पहली बार फाइल कर रहे हैं ITR? सबसे पहले कर लें ये काम

Income Tax Return: अगर आप कमाने लगे हैं और पहली बार ITR फाइल कर रहे हैं, तो इनकम टैक्स रिटर्न से जुड़ी जानकारी जानना जरूरी है। टैक्स विभाग ने ITR फाइलिंग को आसान बनाने के लिए कई सुझाव दिए हैं। रिटर्न से पहले रजिस्ट्रेशन ज़रूरी है, जिसके लिए विभाग ने X पर स्टेप-बाय-स्टेप वीडियो गाइड भी साझा की है।

Income Tax Return: अगर आप पहली बार कमाना शुरू किया और पहली बार इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने जा रहे हैं तो आपको इसके बार में विस्तार से जानना चाहिए। क्योंकि पहली बार इनकम टैक्स रिटर्न भरना थोड़ा जटिल लग सकता है। इनकम टैक्स विभाग ने टैक्स रिटर्न आसान और तेजी से दाखिल करने के लिए कई सुझाव शेयर किए हैं। ITR फाइल करने से पहले इनकम टैक्स पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होता है। इनकम टैक्स विभाग ने स्टेप-बाय-स्टेप वीडियो गाइड सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है, जिससे आप आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

ITR filing, Income Tax Department, Income Tax portal

ITR फाइल करने से पहले जान लें ये बातें (तस्वीर-istock)

Income Tax Return: इनकम टैक्स पोर्टल पर कैसे करें रजिस्ट्रेशन, जानें स्टेप बाय स्टेप

  • स्टेप 1: आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.incometax.gov.in पर जाएं। होमपेज के ऊपर दाईं ओर ‘Register’ बटन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 2: ‘User Type’ में ‘Taxpayer’ चुनें और ‘Continue’ पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: ‘PAN’ ऑप्शन में अपना पैन नंबर दर्ज करें और ‘Validate’ पर क्लिक करें। ध्यान दें कि आपका पैन आधार से लिंक होना चाहिए।
  • स्टेप 4: PAN वेरिफिकेशन के बाद आपके आधार-लिंक्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। इसे दर्ज करें और ‘Continue’ पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5: अब अपना पूरा नाम, जन्मतिथि, लिंग और रेजिडेंशियल स्टेट्स भरें। फिर ‘Continue’ पर क्लिक करें।
  • स्टेप 6: अपनी संपर्क जानकारी दर्ज करें जैसे वैलिड मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पूरा पता। फिर ‘Continue’ पर क्लिक करें।
  • स्टेप 7: आपके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर अलग-अलग 6 अंकों के OTPs आएंगे। दोनों को संबंधित स्थानों पर दर्ज करें। OTP न मिलने पर ‘Resend OTP’ पर क्लिक करें।
  • स्टेप 8: दर्ज की गई सभी जानकारियों की समीक्षा करें। अगर सब सही है, तो ‘Confirm’ पर क्लिक करें।
  • स्टेप 9: एक मजबूत पासवर्ड बनाएं और पुष्टि करें। साथ ही एक पर्सनलाइज्ड लॉगिन मैसेज सेट करें, जो यह सुनिश्चित करेगा कि आप असली पोर्टल पर हैं।
  • पासवर्ड पॉलिसी क्या है?
  • पासवर्ड कम से कम 8 और अधिकतम 14 अक्षरों का हो। इसमें बड़े और छोटे अक्षर होने चाहिए। उनमें एक संख्या शामिल हो। एक विशेष चिन्ह होना चाहिए (जैसे @, #, $, %)।
  • स्टेप 10: अंत में ‘Register’ पर क्लिक करें। अब आपका e-Filing अकाउंट बन चुका है, और आप लॉगिन पेज पर पहुंच जाएंगे।

End of Feed