बिजनेस

जूता बनाने वाली कंपनियों में घमासान, Nike ने इन दो फेमस ब्रांड पर ठोका मुकदमा

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Nov 9, 2023, 12:32 PM IST

Fight Among Nike, New Balance, Skechers shoes manufacturing companies: नाइकी ने आरोप लगाया है कि वह जूतों के ऊपरी हिस्से बनाने के लिए उसके जूते बनाने वाले तरीके को कॉपी किया है। जिसके चलते उन पर पेटेंट का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है।

Image

आरोप है कि न्यू बैलेंस एथलेटिक जूते और स्केचर्स स्नीकर्स नाइके की पेटेंटेड फ्लाईनिट तकनीक का दुरुपयोग करते हैं।

Photo : iStock

Fight Among Nike, New Balance, Skechers shoe manufacturing companies: जूते बनाने वाली कंपनी (footwear makers) कंपनी के बीच घमासान शुरू हो गया है। नाइकी (Nike) ने अपने कंपटीटर न्यू बैलेंस (New Balance) और स्केचर्स (Skechers) पर मुकदमा दायर कर दिया है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, न्यू बैलेंस और स्केचर्स के खिलाफ नाइकी ने सोमवार, 7 नवंबर को मुकदमा दायर किया है। दोनों कंपनियों पर नाइकी ने आरोप लगाया है कि वह जूतों के ऊपरी हिस्से बनाने के लिए उसके जूते बनाने वाले तरीके को कॉपी किया है। जिसके चलते उन पर पेटेंट का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। जहां न्यू बैलेंस के खिलाफ नाइकी की शिकायत मैसाचुसेट्स संघीय अदालत में दायर की गई है, वहीं स्केचर्स पर लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में मुकदमा दायर किया है।

क्या है मामला?

मुकदमों में दावा किया गया है कि कई न्यू बैलेंस एथलेटिक जूते और स्केचर्स स्नीकर्स नाइके की पेटेंटेड फ्लाईनिट तकनीक का दुरुपयोग करते हैं। मुकदमों में, नाइकी ने कहा कि पेटेंट की गई फ्लाईनिट तकनीक उसे कम वस्तुओं और कचरे के साथ हाई परफॉर्मेंस वाले ऊपरी हिस्से बनाने में मदद मिलती है। शिकायत में दावा किया गया है कि न्यू बैलेंस के फ्रेश फोम, फ्यूलसेल और अन्य लाइनों के जूते नाइकी के पेटेंट अधिकारों का उल्लंघन करते हैं। मुकदमे के अनुसार, स्केचर्स के जूते जो पेटेंट का उल्लंघन करते हैं, वे अल्ट्रा फ्लेक्स और ग्लाइड स्टेप ब्रांड हैं।

क्या है फ्लाईनिट तकनीक?

बेवर्टन, ओरेगॉन स्थित नाइकी की फ्लाईनिट तकनीक का उपयोग दौड़ने, फुटबॉल और बास्केटबॉल खेलने वाले खिलाड़ियों के जूते के लिए किया जाता है। नाइके की वेबसाइट के अनुसार, फ्लाईनिट तकनीक ज्यादा सपोर्ट, ज्यादा स्ट्रेचबल और हवादार के साथ हल्के ऊपरी भाग बनाने के लिए हाई पावर वाले फाइबर का उपयोग करती है।" यह पहली बार नहीं है कि नाइकी फ्लाईनिट तकनीक को लेकर किसी प्रतिद्वंद्वी कंपनी पर मुकदमा कर रही है। कंपनी ने पहले फ्लाईनिट पेटेंट का उल्लंघन करने के लिए एडिडास, प्यूमा और लुलुलेमन पर मुकदमा दायर किया है। एडिडास और प्यूमा ने अपने मुकदमे सुलझा लिए हैं, जबकि नाइके का लुलुलेमोन के खिलाफ मामला अभी भी चल रहा है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article