Tata Motors Share Price: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में जो भारी गिरावट आई है, उसमें सेंसेक्स के 30 शेयरों में से सबसे अधिक टाटा मोटर्स लुढ़का है। टाटा मोटर्स का शेयर 10 फीसदी लुढ़का है। BSE पर टाटा मोटर्स का शेयर 613.85 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 552.50 रु पर खुला है, जबकि सवा 10 बजे 62.20 रु या 10.13 फीसदी की गिरावट के साथ 551.65 रु पर है। टाटा मोटर्स की यूके स्थित सब्सिडियरी कंपनी जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने अप्रैल के लिए अमेरिका को शिपमेंट में अस्थायी रोक लगा दी है। यह कदम ट्रम्प प्रशासन द्वारा हाल ही में इम्पोर्ट किए गए वाहनों पर 25% टैरिफ लगाए जाने के जवाब में उठाया गया है। इसी से टाटा मोटर्स का शेयर प्रभावित होकर 10 फीसदी फिसल गया है।
ये भी पढ़ें -
क्या है पूरा मामला (Tata Motors Share Price)
जेएलआर, जो जगुआर, रेंज रोवर्स और डिफेंडर्स समेत प्रीमियम वाहन बनाती है, अमेरिका में प्रोडक्शन नहीं करती है। इसके बजाय कंपनी अमेरिकी मांग को पूरा करने के लिए पूरी तरह से निर्यात पर निर्भर है और 2024 की अंतिम तिमाही में उसने अमेरिका को 38,000 गाड़ियां भेजी थीं।
अब जबकि आयात होने वाली गाड़ियों पर ट्रम्प ने टैरिफ लगाने का ऐलान किया है, तो जेएलआर का प्रभावित होना तय है। इसी से घबराकर कंपनी ने अपनी यूएस के लिए शिपमेंट रोक दी, जिसका असर इसकी पैरेंट कंपनी टाटा मोटर्स के शेयर पर पड़ रहा है।
जेएलआर का क्या है फ्यूचर प्लान
एक बयान में जेएलआर ने कहा है कि जेएलआर के लग्जरी ब्रांड्स के लिए यूएसए एक अहम बाजार है। जैसा कि हम अपने व्यापारिक भागीदारों के साथ नई व्यापारिक शर्तों को एडरेस करने के लिए काम कर रहे हैं, हम अप्रैल में शिपमेंट रोकने के साथ-साथ सहित अपने शॉर्ट टर्म एक्शंस को लागू कर रहे हैं, क्योंकि हम अपनी मिड-टू-लॉन्ग टर्म योजनाओं को डेवलप कर रहे हैं।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
