FDI Approval: अब फटाफट मिलेगी FDI मंजूरी, सरकार तय करेगी डेडलाइन

FDI Approval: विभिन्न सरकारी एजेंसियों तथा विभागों के लिए सख्त समयसीमा तय की जाएगा। असल में FDI मंजूरी के में देरी हो रही है। और कई विभाग एसओपी का पालन नहीं कर रहे हैं।

FDI Approval:अब FDI की मंजूरी एक फिक्स समय में होगी। इसके लिए उद्योग संवर्द्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) प्राथमिकता वाले क्षेत्रों से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्रस्तावों को मंजूरी देने के लिए विभिन्न सरकारी एजेंसियों तथा विभागों के लिए सख्त समयसीमा तय करेगा। मंजूरी तथा अनुमोदन की प्रक्रिया को छोटा करने का विचार है। यानी कंपनियों के लिए विदेशी निवेश लाना आसान हो जाएगा। असल में FDI मंजूरी के लिए मंजूरियों के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) है। फिर भी इसमें देरी हो रही है क्योंकि एसओपी का पालन नहीं किया जा रहा है। जिसके बाद समयसीमा तय करने की तैयारी है।

Foreign Direct Investment, FDI in India, FDI, FDI inflows

एफडीआई अप्रूवल

क्या है तैयारी

डीपीआईआईटी सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि हालांकि इन मंजूरियों के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) है। फिर भी इसमें देरी हो रही है क्योंकि एसओपी का पालन नहीं किया जा रहा है।बजट में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को सुविधाजनक बनाने तथा प्राथमिकता निर्धारण को बढ़ावा देने के लिए एफडीआई और विदेशी निवेश के नियमों व विनियमों को सरल बनाने संबंधी घोषणाओं पर उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी।सचिव ने कहा कि संबंधित मंत्रालयों तथा विभागों को आवेदनों को प्राथमिकता देने और अनुमोदन की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए कहा जाएगा।

End of Feed