बिजनेस

FD rates: वरिष्ठ नागरिकों को फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिल रहा 7.1% तक ब्याज, चेक करें बैंकों की लिस्ट

किसी भी बैंक में एफडी कराने से पहले ब्याज दर की तुलना करें। ऐसा कर आप अपने निवेश पर अधिक रिटर्न ले पाएंगे। बैंक की वेबसाइट से ब्याज दर की जानकारी आसानी से मिल जाती है।

Image

एफडी

FD rates: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट घटाने से बैंकों ने एफडी पर ब्याज घटाया है। हालांकि, इसके बावजूद भी कई बैंक एफडी पर अच्छा ब्याज दे रहे हैं। अगर आप वरिष्ठ नागरिक हैं तो सावधि जमा (FD) खोलने से पहले, विभिन्न बैंकों द्वारा दी जाने वाली ब्याज दरों की तुलना जरूर करें। इससे आप अपने निवेश पर अधिक रिटर्न ले पाएंगे। आमतौर पर, बैंक छोटी अवधि की तुलना में लंबी अवधि की जमाओं पर अपेक्षाकृत अधिक ब्याज देते हैं। सभी बैंक वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष से अधिक आयु) को नियमित निवेशकों की तुलना में कुछ अधिक ब्याज देते हैं। आइए विभिन्न बैंकों (सरकारी और प्राइवेट) द्वारा विभिन्न अवधियों की सावधि जमाओं पर दी जाने वाली ब्याज दरों के बारे में जानते हैं।

एचडीएफसी बैंक: यह बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 18 महीने से 21 महीने की अवधि की सावधि जमा (FD) पर 7.10% और सामान्य नागरिकों को 6.6% की दर से ब्याज दे रहा है।

आईसीआईसीआई बैंक: यह बैंक 2-10 वर्ष की अवधि की अपनी सावधि जमा (FD) पर 7.10% और सामान्य नागरिकों को 6.6% की दर से ब्याज दे रहा है।

कोटक महिंद्रा बैंक: प्राइवेट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, 23 महीने की अवधि की सावधि जमा (FD) पर वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 7.1% और सामान्य नागरिकों को 6.6% ब्याज दर प्रदान कर रहा है।

फेडरल बैंक: यह बैंक 17 अक्टूबर से वरिष्ठ नागरिकों को 999 दिनों की अवधि पर 7.2% और सामान्य नागरिकों को 6.7% ब्याज दर प्रदान करता है।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI): भारत का सबसे बड़ा ऋणदाता वरिष्ठ नागरिकों को 2-3 साल की अवधि पर 6.95% और सामान्य नागरिकों को 6.45% ब्याज दर प्रदान करता है।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया: यह सरकारी ऋणदाता 20 अगस्त से 3 साल की अवधि की FD पर 6.6% ब्याज दर प्रदान कर रहा है, जबकि सामान्य नागरिकों को अपने वरिष्ठ नागरिकों की तुलना में 50 आधार अंक कम ब्याज दर प्राप्त होगी।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB): यह सरकारी बैंक 390 दिनों की अवधि की FD पर 7.10% ब्याज दर प्रदान करता है।

केनरा बैंक: केनरा बैंक 444 दिनों की अवधि की FD पर वरिष्ठ नागरिकों को 7% और समान अवधि के लिए सामान्य नागरिकों को 6.5% ब्याज दर प्रदान करता है।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article