FD मैच्योर होने के बाद पैसा कहां रखें? दोबारा एफडी या SIP कौन-सा विकल्प होगा बेहतर

हम किसी खास समयावधि के लिए FD तो करवा लेते हैं लेकिन मैच्योरिटी के बाद पैसे को लेकर समझ नहीं आता कि इसे कहां रखा जाए। कई बार इस मैच्योरिटी राशि की तत्काल कोई बड़ी जरूरत नहीं होती है।

FD Maturity Guide: एफडी (FD) को सुरक्षित निवेश के लिए पसंद किया जाता है। लेकिन जब FD मैच्योर हो जाती है और एकमुश्त रकम हाथ में आती है, तो अगला सवाल यही होता है कि इस पैसे को कहां रखा जाए। अगर तुरंत पैसों की जरूरत नहीं है तो दोबारा FD करवाना या SIP के जरिए निवेश करना, दोनों विकल्प सामने होते हैं। ऐसे में सही विकल्प चुनने के लिए निवेश के उद्देश्य और समयावधि को समझना जरूरी है।

FD Maturity Guide

FD मैच्योरिटी के बाद कहां रखें पैसा (Photo: iStock)

दोबारा FD करवाने पर क्या फायदा?

FD मैच्योर होने के बाद पूरी रकम को फिर से FD में लगाया जा सकता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि निवेशक को ब्याज दर पहले से पता होती है और बाजार के उतार-चढ़ाव का सीधा असर निवेश पर नहीं पड़ता। अगर आपका लक्ष्य पूंजी को सुरक्षित रखना है या आने वाले कुछ वर्षों में इस पैसे की जरूरत पड़ सकती है, तो दोबारा FD पर विचार किया जा सकता है।

End of Feed