बिजनेस

रेपो रेट में कटौती के बाद FD पर ब्याज घटना तय, अब देर नहीं करें, इन बैंकों में मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्न

बैंकिंग एक्सपर्ट का कहना है कि कई बैंकों ने अक्टूबर तक ही अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) रेट घटा दिए थे। इस नई कटौती के साथ, बैंकों और स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFBs) FD रेट में फिर से कटौती करेंगे। डिपॉजिट रेट्स घटने से, खासकर रिटायर्ड लोगों को झटका लगेगा।

Image

बैंक एफडी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में एक बार फिर कमी कर दी है। अब रेपो रेट घटकर 5.25% हो गया है। रेपो रेट में कटौती के बाद बैंक तमाम तरह के लोन सस्ते करेंगे। इससे होम लोन, कार लोन समेत दूसरे लोन की ईएमआई कम होगी। हालांकि, इसकी भरपाई बैंक जमा पर ब्याज घटा कर करेंगे। यानी बैंक FD पर ब्याज जरूर घटाएंगे। अगर आप एफडी कराने की सोच रहे हैं तो अब देर नहीं करें। बैंक कभी भी ब्याज दरों में कटौती कर सकते हैं। इसलिए अब एफडी कराने में देर नहीं करें।

काफी कम ब्याज दे रहे बैंक

बैंकिंग एक्सपर्ट का कहना है कि कई बैंकों ने अक्टूबर तक ही अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) रेट घटा दिए थे। इस नई कटौती के साथ, बैंकों और स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFBs) FD रेट में फिर से कटौती करेंगे। डिपॉजिट रेट्स घटने से, खासकर रिटायर्ड लोगों को झटका लगेगा। इसलिए जल्द से जल्द एफडी करना फायदेमंद रहेगा।

ये बैंक और एनबीएफसी दे रहे सबसे ज्यादा ब्याज

HDFC बैंक 18-21 महीने के FD पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.1% ब्याज दे रहा है। ICICI बैंक 2-5 साल के FD पर 7.2% और 1 साल पर 6.75% ब्याज दे रहा है। कोटक महिंद्रा बैंक 391 दिन से 2 साल तक के FD पर 7.2% और 1 साल पर 6.75% ब्याज दे रहा है। फेडरल बैंक 36 महीने के FD पर 7.2% ब्याज दे रहा है। SBI 5-10 साल पर 7.05% (We Care के तहत अतिरिक्त 0.5%) दे रहा है। कैनरा बैंक 444 दिन के FD पर 7% और यूनियन बैंक 3 साल पर 7.1% ब्याज दे रहा है।

म्यूथूट कैपिटल 12 महीने के FD पर 7.9%, 36 महीने पर 9.1% ब्याज दे रहा है। श्रीराम फाइनेंस 12 महीने पर 7%, 36-60 महीने पर 7.6% दे रहा है। बजाज फाइनेंस 12-14 महीने पर 6.6%, 24-60 महीने पर 6.95% ब्याज दे रहा है। महिंद्रा फाइनेंस 15 महीने पर 6.75%, 30-42 महीने पर 7% तक दे रहा है। PNB हाउसिंग फाइनेंस 12-23 महीने पर 6.85%, 24-60 महीने पर 7-7.10% ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को सभी FD पर अतिरिक्त 0.25% ब्याज का लाभ मिलता है।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article