Reliance Power Share Price: अनिल अंबानी की रिलायंस पावर के शेयर में लगातार दूसरे दिन 5 फीसदी लोअर सर्किट लगा। कंपनी का शेयर शुक्रवार के बाद आज सोमवार को फिर से 5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। इससे पहले कई दिनों से रिलायंस पावर के शेयर में लगातार अपर सर्किट लग रहा था। रिलायंस पावर कर्ज से मुक्त हो गई है। इस धारणा से कंपनी के शेयर को काफी मजबूती मिली थी।
ये भी पढ़ें -
कितने पर बंद हुआ शेयर (Reliance Power Share Closing)
BSE पर सोमवार को रिलायंस पावर का शेयर 50.97 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सीधे 5 फीसदी लोअर सर्किट पर 48.43 रु पर खुला। आखिरी में ये इसी रेट पर बंद हुआ, जिस पर इसकी मार्केट कैपिटल 19454.2 करोड़ रु है।
क्यों आ रही गिरावट
रिलायंस पावर का रिलेटिव स्ट्रेंग्थ इंडेक्स (आरएसआई) 79 पर है, जो संकेत देता है कि स्टॉक ओवरबॉट जोन में कारोबार कर रहा है। ओवरबॉट का मतलब है कि किसी कंपनी का शेयर उसकी फेयर वैल्यू से अधिक पर है।
रिलायंस पावर के शेयर का परफॉर्मेंस
- रिलायंस पावर का शेयर 5 दिन में 8.7 फीसदी चढ़ा है
- 1 महीने में ये 63 फीसदी चढ़ा है
- 6 महीनों में शेयर 56.4 फीसदी ऊपर गया है
- 2024 में अब तक ये 102 फीसदी ऊपर गया है
- 1 साल में शेयर 171.5 फीसदी मजबूत हुआ है
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
