बिजनेस

Amitabh Bachchan: फेक न्यूज! अमिताभ बच्चन नहीं कर रहे ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का प्रचार, ऑनलाइन 'पैसे कमाने' वाले घोटाले से रहें सावधान

Amitabh Bachchan Fake News: इंटरव्यू में बिग बी को फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन से बात करते हुए दिखाया गया है और बाद में उन्हें अपने निवेश को तेजी से बढ़ाने के लिए एक ऐप डाउनलोड करने का सुझाव दिया गया है।

Image

अमिताभ बच्चन की फेक न्यूज

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बी का फर्जी इंटरव्यू वायरल
  • ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के प्रमोट करते दिखे
  • अलर्ट रहना जरूरी

Amitabh Bachchan Fake News: अनंत अंबानी और कृति सेनन के बाद, सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का एक कथित फर्जी इंटरव्यू अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। फर्जी दिखने वाले इस इंटरव्यू में बिग बी को एक अवैध ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का प्रचार करते हुए दिखाया गया है और इसे अपनी इनकम के सोर्सेज में से एक बताया गया है। दिलचस्प बात यह है कि यह इंटरव्यू एक अज्ञात वेबसाइट पर पब्लिश हुआ है और इसमें BBC का एक नकली लोगो दिखाया गया है।

ये भी पढ़ें -

ऐप डाउनलोड करने का सुझाव

'Fans advocate for Amitabh Bachchan's release after controversial interview' टाइटल वाला कथित लेख एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक विज्ञापन के रूप में दिया गया था।

इंटरव्यू में बिग बी को फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन से बात करते हुए दिखाया गया है और बाद में उन्हें अपने निवेश को तेजी से बढ़ाने के लिए एक ऐप डाउनलोड करने का सुझाव दिया गया है।

अमिताभ बच्चन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का प्रचार नहीं कर रहे हैं और ये फेक न्यूज है

  • नकली बीबीसी लोगो : वेबसाइट पर मौजूद बीबीसी लोगो पर क्लिक करने पर यूजर को बीबीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर ले जाने के बजाय कथित ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर ले जाया जाता है
  • स्टोरी में बच्चन की रिहाई की मांग करने वाले 'फैन्स' के बारे में बताया गया है। हालांकि, बच्चन को किसी भी मामले में हिरासत में नहीं लिया गया है
  • न तो अमिताभ बच्चन और न ही नाग अश्विन ने इस साक्षात्कार पर कोई टिप्पणी की है

कृति सेनन ने जारी किया था बयान

यह पहली बार नहीं है जब बड़ी हस्तियों के किसी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म को प्रमोट करने की ऐसी खबरें इंटरनेट पर घूम रही हैं। जैसा कि ऊपर बताया गया है, कृति सेनन और मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी को पहले भी कथित साक्षात्कारों में ऐसे धोखाधड़ी वाले ट्रेडिंग ऐप को प्रमोट करते हुए दिखाया गया था।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article