बिजनेस

Import & Export of India: अक्टूबर में देश का निर्यात 17.25% बढ़कर रहा 39.2 अरब डॉलर, आयात भी 3.9% बढ़ा

Import & Export of India: आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के पहले सात माह (अप्रैल-अक्टूबर) के दौरान देश का निर्यात 3.18 प्रतिशत बढ़कर 252.28 अरब डॉलर रहा। वहीं इस दौरान आयात भी बढ़ा। देश का आयात अप्रैल-अक्टूबर के दौरान 5.77 प्रतिशत बढ़कर 416.93 अरब डॉलर रहा है।

Image

भारत का आयात और निर्यात बढ़ा

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • देश का निर्यात बढ़ा
  • आयात में भी इजाफा
  • 27.14 अरब डॉलर रहा व्यापार घाटा

Import & Export of India: देश का वस्तु निर्यात बीते माह यानी अक्टूबर में 17.25 प्रतिशत बढ़कर 39.2 अरब डॉलर रहा है। एक साल पहले इसी महीने में यह 33.43 अरब डॉलर रहा था। गुरुवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में देश का आयात भी 3.9 प्रतिशत बढ़कर 66.34 अरब डॉलर पर पहुंच गया है, जो एक साल पहले इसी माह में 63.86 अरब डॉलर था। व्यापार घाटा यानी आयात और निर्यात के बीच अंतर अक्टूबर महीने में 27.14 अरब डॉलर रहा।

ये भी पढ़ें -

अप्रैल-अक्टूबर के दौरान कितना रहा निर्यात

आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के पहले सात माह (अप्रैल-अक्टूबर) के दौरान देश का निर्यात 3.18 प्रतिशत बढ़कर 252.28 अरब डॉलर रहा। वहीं इस दौरान आयात भी बढ़ा। देश का आयात अप्रैल-अक्टूबर के दौरान 5.77 प्रतिशत बढ़कर 416.93 अरब डॉलर रहा है।

निर्यात के लिए काफी अच्छा महीना

इस मौके पर वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा, ‘‘यह निर्यात के लिए काफी अच्छा महीना रहा है। उनके अनुसार अगर ये यह गति बनी रही, तो हम इस साल 800 अरब डॉलर के निर्यात के आंकड़े को पार कर जाएंगे।’’

सितंबर में कैसे रहे थे आंकड़े

सितंबर में भारत का व्यापार घाटा पांच महीने के सबसे निचले स्तर 20.78 अरब डॉलर पर आ गया था। केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में व्यापारिक निर्यात मामूली रूप से बढ़कर 34.58 अरब डॉलर हो गया था, जबकि एक साल पहले सितंबर 2023 में यह 34.41 अरब डॉलर था।

सितंबर में व्यापारिक आयात 55.36 अरब डॉलर हो गया था, जबकि 2023 में इसी महीने यह 54.49 अरब डॉलर था। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article