हर महीने 100 नए विदेशी निवेशक जुड़ रहे भारत से, एफपीआई संख्या 12 हजार पार

भारी पूंजी निकासी के बावजूद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) की संख्या लगातार बढ़ रही है। सेबी के अनुसार हर महीने करीब 100 नए एफपीआई पंजीकरण करा रहे हैं। फिलहाल इनकी कुल संख्या 12,000 के पार पहुंच गई है, जो पिछले साल की तुलना में 1,500 ज्यादा है। यह भारत के बाजार पर विदेशी निवेशकों के लंबे समय तक भरोसे का संकेत देता है।

भारतीय शेयर बाजार से विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी के बीच एक दिलचस्प बात सामने आई है। बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने शुक्रवार को बताया कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) की संख्या लगातार बढ़ रही है। सेबी के पूर्णकालिक सदस्य अनंत नारायण ने कहा कि हर महीने करीब 100 नए विदेशी निवेशक पंजीकरण करा रहे हैं। यह रफ्तार पिछले साल की तुलना में कहीं अधिक है।

विदेशी निवेशक

12 हजार के पहुंची FPI की संख्या

नारायण ने जानकारी दी कि फिलहाल भारत में एफपीआई की कुल संख्या 12,000 के पार पहुंच चुकी है। यह आंकड़ा एक साल पहले 10,500 था। यानी पिछले एक साल में लगभग 1,500 नए विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि पंजीकरण की गति पहले की तुलना में काफी तेज है और यह भारत के बाजार के प्रति बढ़ती दिलचस्पी को दिखाता है।

End of Feed