अगस्त के आखिरी दिन भी Sensex-Nifty लाल निशान में बंद, क्यों लुढ़के जा रहा बाजार?

शेयर बाजार में अगस्त के आखिरी दिन भी बिकवाली हावी रही। यह पूरा महीना बाजार में बिकवाली का दबाव रहा। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 307 और निफ्टी 95 अंक गिरकर बंद हुआ।

Share Market Closing : अगस्त के आखिरी कारोबारी दिन भी भारतीय शेयर बाजार की गिरावट थम नहीं सकी। सोमवार को Sensex और Nifty दोनों लाल निशान में बंद हुए। Sensex 307.24 अंक यानी 0.40 प्रतिशत गिरकर 76,957.27 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 95.25 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,080.40 पर आ गया। कारोबार के दौरान Nifty 23,993.60 के निचले स्तर तक फिसला। यानी बाजार ने दिन का बड़ा हिस्सा दबाव में ही बिताया। अब सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर बाजार लगातार दबाव में क्यों है? सोमवार की गिरावट के पीछे एक नहीं, बल्कि कई बड़े कारण एक साथ काम करते दिखे।

Share Market Today Closing Bell nifty Sensex

बाजार में आई गिरावट

कच्चे तेल ने बढ़ाई बाजार की चिंता

बाजार के लिए सबसे बड़ी चिंता कच्चे तेल की बढ़ती कीमत रही। Brent Crude 91.35 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया और दिन में 3.69 प्रतिशत की तेजी में रहा। वहीं Crude Oil 86.60 डॉलर प्रति बैरल पर था और करीब 3.84 प्रतिशत ऊपर था। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ी है। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चे तेल के आयात से पूरा करता है, इसलिए तेल महंगा होने का असर रुपये, महंगाई और कंपनियों की लागत पर पड़ सकता है। यही वजह है कि कच्चे तेल की तेजी को शेयर बाजार के लिए बड़ा जोखिम माना जा रहा है।

End of Feed