सरकार ने दूर किया E20 पर कंफ्यूजन, चींटियों वाले वायरल वीडियो को बताया Fake

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने E20 ईंधन और चींटियों के आकर्षण के बीच संबंध के दावे को वैज्ञानिक रूप से निराधार बताया है।

हाल ही में गाड़ी के फ्यूल टैंक के पास चींटियों के इक्कट्ठे होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। इसी कड़ी में केंद्र सरकार के अनुसार, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने स्पष्ट किया है कि पेट्रोल मिश्रण में इस्तेमाल होने वाला ईंधन-ग्रेड इथेनॉल फर्मेंटेशन और डिस्टलेशन प्रक्रियाओं द्वारा तैयार किया जाता है। इन प्रक्रियाओं के साथ फाइनल प्रोडक्ट से अवशिष्ट शर्करा को हटा दिया जाता है।

Ethanol

E20 ईंधन और चींटियों के आकर्षण के बीच संबंध के दावे निराधार

इसके अलावा, सरकार का कहना है कि इथेनॉल में ऐसे ‘डिनेचुरेंट्स’ होते हैं जो कीटों को दूर भगाते हैं। वहीं, E20 फ्यूल को लेकर ऐसी कोई भी वजह नहीं दिखती, जिसकी वजह से गाड़ी के फ्यूल टैंक के आसपास इक्ट्ठा होने के लिए चींटियां या कोई दूसरे कीट आकर्षित हों। केंद्र ने E20 ईंधन और चींटियों के आकर्षण के बीच संबंध के दावे को वैज्ञानिक रूप से निराधार बताया है।

End of Feed