बिजनेस

Eternal शेयर में उछाल, मुनाफे में गिरावट लेकिन रेवेन्यू में जबरदस्त उछाल; जानें अगला टारगेट

Eternal Share Price Target: इटरनल (पूर्व में Zomato) के शेयरों में तेजी देखी गई, हालांकि मार्च 2025 तिमाही में कंपनी का मुनाफा 78% गिरकर 39 करोड़ रुपये रह गया। इसके बावजूद, कंपनी का रेवेन्यू 64% बढ़कर ₹5,833 करोड़ तक पहुंच गया। Blinkit और Hyperpure जैसे सेगमेंट्स में तेज ग्रोथ देखने को मिली, हालांकि Blinkit के विस्तार के चलते घाटा भी बढ़ा। एनालिस्ट्स ने Eternal के शेयर पर 'Buy' की रेटिंग दी है और अगला टारगेट प्राइस 277 रुपये बताया है।

Image

मार्च तिमाही में मुनाफा 78% घटकर ₹39 करोड़ पर आया

Eternal Share Price: Eternal Ltd. (पूर्व में Zomato) ने शुक्रवार को मार्च 2025 तिमाही के नतीजे जारी किए, जिसमें कंपनी का शुद्ध मुनाफा 78% घटकर 39 करोड़ रुपये रह गया। वहीं ऑपरेशनल रेवेन्यू 64% की बढ़त के साथ 5,833 करोड़ रुपये पर पहुंचा। इस बीच शुक्रवार को जब बाजार खुला तो शेयर 235.57 रुपये पर पहुंच गया। इसमें 3.05 रुपये या 1.31% की तेजी देखने को मिली। Eternal ने बताया कि कुल खर्चों में 68% की सालाना बढ़ोतरी देखने को मिली है, जो अब 6,104 करोड़ रुपये तक पहुंच गए हैं। कंपनी ने इसका मुख्य कारण Blinkit (क्विक कॉमर्स डिवीजन) में निवेश और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर खर्चों को बताया है।

फूड डिलीवरी बिजनेस स्थिर, मार्जिन में सुधार

Eternal का मुख्य फूड डिलीवरी बिजनेस स्थिर रहा। इस सेगमेंट में Gross Order Value (GOV) 8,439 करोड़ रुपये रही, जो पिछली तिमाही से 6% अधिक है। एडजस्टेड EBITDA मार्जिन 5.7% पर पहुंच गया है, जिसमें बेहतर लॉजिस्टिक्स और ऑर्डर वैल्यू का योगदान है।

Blinkit का रेवेन्यू 122% बढ़ा, लेकिन घाटा भी गहराया

Blinkit का रेवेन्यू 1,709 करोड़ रुपये रहा, जो 122% की सालाना बढ़ोतरी है। हालांकि, एडजस्टेड EBITDA घाटा 178 करोड़ रुपये तक बढ़ गया। कंपनी ने इस तिमाही में 75 नए स्टोर खोले, जिससे कुल स्टोर संख्या 526 तक पहुंच गई है। CEO अलबिंदर धिन्डसा ने कहा कि FY26 के लिए प्लान किए गए कई स्टोर इस साल ही लॉन्च कर दिए गए ताकि प्रतिस्पर्धा से पहले बाजार पर कब्जा किया जा सके।

Hyperpure का प्रदर्शन बेहतर, घाटा घटा

Hyperpure, Eternal की B2B सप्लाई चेन यूनिट, का रेवेन्यू 929 करोड़ रुपये रहा, जिसमें 52% की बढ़त देखी गई। EBITDA घाटा घटकर 25 करोड़ रुपये रह गया है। कंपनी ने इसे दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा बताया है। FY25 में Eternal का कुल समेकित मुनाफा 351 करोड़ रुपये रहा, जबकि सालाना रेवेन्यू 20,059 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो 67% YoY की बढ़त है।

शेयर प्राइस टारगेट और एनालिस्ट की राय

Trendlyne के अनुसार, Eternal के शेयर का औसत टारगेट प्राइस 277 रुपये है, जो मौजूदा कीमतों से 19% अपसाइड दिखाता है। 29 एनालिस्ट्स की रेटिंग 'Buy' है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article