ET Now Global Business Summit 2024: बोले पीएम मोदी - आज हम एक रुपया भेजते हैं और गरीब तक 100 पैसे पहुंचते हैं, 1 पैसे का भ्रष्टाचार नहीं होता...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ET Now Global Business Summit 2024 में अपनी सरकार की योजनाओं की सफलता की कहानी बयान की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार दिल्ली से 1 रुपया भेजती है तो गांव के गरीब तक 100 पैसे ही पहुंचते हैं, इसमें 1 पैसा भी लीक नहीं होता।

ET Now Global Business Summit 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट के मंच पर अपनी सरकार के कार्यों को सिलसिलेवार तरीके से रखा। उन्होंने दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय समिट के पहले दिन बताया कि कैसे उनकी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में देश का पैसा बचाया और लोगों को लाभ पहुंचाया। प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी के एक बयान का जिक्र करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धि को बताया।

PM Narendra Modi 1 rupee 100 paisa.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कैसे उनकी सरकार ने भ्रष्टाचार पर रोक लगाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि हमारी सरकार आने से पहले कागजों पर 10 करोड़ ऐसे नाम चले आ रहे थे, जो फर्जी लाभार्थी थे. ये लोग कभी पैदा ही नहीं हुए। इन फर्जी लाभार्थियों में ऐसी विधवाएं थीं, जो कभी पैदा ही नहीं हुईं.' उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने ऐसे 10 करोड़ फर्जी खातों को हटाकर देश का पैसा बचाया।

End of Feed