बिजनेस

Global Business Summit 2025: ‘दुनिया की कोई ताकत भारत को नहीं रोक सकती अगर…’, ग्लोबल बिजनेस समिट में पीयूष गोयल ने क्या कुछ कहा

इस एडिशन में ‘Evolve, Emerge, Expand’ विषय पर देश के दिग्गज बिजनेस लीडर्स, उद्यमी और जाने-माने एक्सपर्ट्स ने अपने विचार साझा किये हैं। कार्यक्रम के दूसरे दिन केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका के बारे में बात की। केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि महिलाओं के नेतृत्व के साथ मुझे नहीं लगता कि पृथ्वी पर मौजूद कोई भी ताकत भारत को विकसित होने से रोक सकती है।

Image

ग्लोबल बिजनेस समिट में पीयूष गोयल ने क्या कुछ कहा

Photo : Times Now Digital

ET Now Global Business Summit: देश की राजधानी दिल्ली में ET नाउ द्वारा ग्लोबल बिजनेस समिट के 9वें एडिशन का आयोजन किया गया और आज कार्यक्रम का दूसरा दिन था। इस एडिशन में ‘Evolve, Emerge, Expand’ विषय पर देश के दिग्गज बिजनेस लीडर्स, उद्यमी और जाने-माने एक्सपर्ट्स ने अपने विचार साझा किये हैं। कार्यक्रम के दूसरे दिन केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका के बारे में बात की। उन्होंने कहा ‘भारतीय विकास का नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं।’

महिलाओं की ताकत

भारत में महिलाओं के सशक्तिकरण के बारे में बात करते हुए केन्द्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने कहा कि 2014 से ही महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए मोदी सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा ‘हम इस बात को काफी पहले ही समझ चुके थे कि भारत तब तक विकसित नहीं होगा जब तक पूरे भारत का विकास सुनिश्चित नहीं होता। लेकिन यह सबकुछ तब तक सफल नहीं हैं जब तक भारतीय महिलाएं नेतृत्व करती नजर नहीं आएंगी। अपने संबोधन के दौरान केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने बताया कि देश के कुल STEM ग्रैजुएट में से 43% संख्या महिलाओं की है। आपको बता दें कि STEM ग्रेजुएट का अर्थ विज्ञान, टेक्नोलॉजी, इंजिनियरिंग या गणित जैसे विषयों में स्नातक शिक्षा हासिल करने वाले लोगों से है।

महिलाओं जैसा कोई नहीं

संबोधन के दौरान केंद्रीय उद्योग मंत्री ने कहा ‘हमने महिलाओं के कल्याण के लिए हाल ही में बीमा सखी योजना शुरू की थी। यह योजना महिलाओं को बीमा एजेंट के रूप में कार्य करने की क्षमता प्रदान करेगी ताकि सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा दिया जा सके। इस दौरान मुझे इस योजना की लाभार्थी कुछ महिलाओं से मिलने का मौका मिला और यकीन मानिए जितने बेहतर तरीके से वो लोगों से जुड़ पाती हैं, वो सर्वश्रेष्ठ है।’ अपने संबोधन के समापन की तरफ बढ़ते हुए केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि महिलाओं के नेतृत्व के साथ मुझे नहीं लगता कि पृथ्वी पर मौजूद कोई भी ताकत भारत को विकसित होने से रोक सकती है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article