EPFO निकासी गाइड: जानिए नियम, पात्रता, सीमा और पूरा प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप

EPFO से PF निकासी नौकरी छोड़ने, रिटायरमेंट या विशेष परिस्थितियों में संभव है। Form 19, 10C और 31 के जरिए आंशिक या पूर्ण निकासी की जा सकती है, KYC जरूरी है।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) देश के करोड़ों नौकरीपेशा लोगों के लिए रिटायरमेंट बचत का सबसे भरोसेमंद माध्यम है। यह योजना कर्मचारियों को भविष्य के लिए सुरक्षित फंड तैयार करने में मदद करती है। EPF खाते में कर्मचारी और नियोक्ता (कंपनी) दोनों का योगदान होता है, जिस पर ब्याज भी मिलता है। जरुरत पड़ने पर सदस्य आंशिक या पूरी निकासी (EPF withdrawal) कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए कुछ नियम और शर्तें तय हैं। आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं।

EPFO, EPF withdrawal, Provident Fund, Form 19, Form 10C, Form 31, pension withdrawal, PF advance, KYC verification

PF निकासी के लिए क्या-क्या करें?

EPF निकासी के मुख्य प्रकार

EPFO के अनुसार, EPF से पैसे निकालने के तीन मुख्य तरीके हैं। हर तरीके के लिए अलग फॉर्म और शर्तें होती हैं।

फाइनल सेटलमेंट (Form 19)

जब कोई कर्मचारी नौकरी छोड़ देता है, रिटायर हो जाता है या कम से कम 2 महीने तक बेरोजगार रहता है, तब वह अपने EPF खाते का पूरा पैसा निकाल सकता है। इसमें कर्मचारी का हिस्सा, नियोक्ता का हिस्सा और उस पर मिला ब्याज शामिल होता है।

End of Feed