EPFO UPI Withdrawal: इंतजार खत्म! जल्द निकाल पाएंगे यूपीआई से PF का पैसा, आ गई नई डेट

एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) मई के आखिर तक यूनाइटेड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) से जुड़े विड्रॉल शुरू कर सकता है क्योंकि अब सेंट्रलाइज्ड IT इनेबल्ड सिस्टम (CITES) 2.0 में बदलाव के आखिरी हिस्से की टेस्टिंग चल रहा है।

EPFO UPI Withdrawal: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़े करोड़ों कर्मचारी पीएफ से UPI के जरिये पैसे निकालने की सुविधा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। अब इसको लेकर गुड न्यूज आ गई है। ईपीएफओ की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, यह नई सुविधा मई से शुरू हो जाएगी। पहले इस मार्च के आखिर में शुरू होने की उम्मीद थी लेकिन इसके रोलआउट में देरी हुई क्योंकि छठे और आखिरी मॉड्यूल के लिए यूजर टेस्टिंग चल रही है। बता दें कि CITES 2.0, EPFO का अपने कोर IT सिस्टम का ओवरहॉल है, ताकि कई पुराने, ऑफिस-बेस्ड प्लेटफॉर्म को एक सिंगल, सेंट्रलाइज्ड सिस्टम से बदला जा सके।

PF UPI Withdrawal

यूपीआई से निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा

पीएफ बैलेंस का 75% तक पैसा निकाल सकेंगे

मिली जानकारी के अनुसार, EPFO UPI Withdrawal की इस व्यवस्था के जरिए यूजर्स अपने पीएफ बैलेंस का 75% तक पैसा निकाल सकेंगे। EPFO की मौजूदा प्रणाली में लंबे समय से कई समस्याएं रही हैं, जिनमें क्लेम सेटलमेंट में देरी, सदस्य डेटा में त्रुटियां और नौकरी बदलने पर अकाउंट ट्रांसफर में दिक्कतें शामिल हैं। इसको बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इसका असर होना शुरू भी हो गया है। क्लेम सेटलमेंट से लेकर अकाउंट ट्रांसफर करना आसान हो गया है।

End of Feed