EPFO: ई-नॉमिनेशन पूरा करने और PF फंड का क्लेम में प्रोफाइल फोटो अपडेट करना क्यों जरूरी?

EPFO Profile Photo Update: ईपीएफओ पोर्टल पर प्रोफाइल फोटो अपडेट करना जरूरी है। इसके बिना ई-नॉमिनेशन और ऑनलाइन पीएफ क्लेम सेटलमेंट जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं रुक सकती हैं। अन्य व्यक्तिगत डिटेल भी अपडेट रखें।

EPFO Profile Photo Update : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के खाताधारकों के लिए अपने पीएफ खाते को पूरी तरह अपडेट रखना बेहद जरूरी है। अगर आप भी ईपीएफओ (EPFO) के सदस्य हैं, तो आपको तुरंत अपने यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर जाकर अपनी प्रोफाइल फोटो अपलोड या अपडेट कर लेनी चाहिए। यह छोटी सी दिखने वाली प्रक्रिया आपके ई-नॉमिनेशन (e-nomination) को पूरा करने और भविष्य में ऑनलाइन पीएफ क्लेम सेटलमेंट को बिना किसी रुकावट के पास कराने में बेहद अहम भूमिका निभाती है। प्रोफाइल फोटो ईपीएफओ सदस्यों के लिए एक विजुअल पहचान का काम करती है। विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं के इस्तेमाल के दौरान ईपीएफओ इस फोटो के जरिए खाताधारक की पहचान को सत्यापित (verify) करता है। हालांकि हर छोटे लेनदेन के लिए फोटो अनिवार्य नहीं है, लेकिन ई-नॉमिनेशन जैसी महत्वपूर्ण डिजिटल सेवाओं के लिए इसके बिना आगे बढ़ना संभव नहीं होता। प्रोफाइल में लगी सही और स्पष्ट फोटो क्लेम प्रोसेसिंग के दौरान होने वाली अनावश्यक देरी को भी रोकती है।

EPFO, EPFO profile photo update, EPFO e nomination, UAN, Unified Member Portal, PF claim settlement

पीएफ खाते को अपडेट रखना बेहद जरूरी

ई-नॉमिनेशन के लिए क्यों जरूरी है प्रोफाइल फोटो?

ईपीएफओ ने सभी पीएफ अंशदाताओं को सलाह दी है कि वे अपनी प्रोफाइल पर एक हालिया पासपोर्ट-साइज फोटो जरूर अपलोड करें ताकि ई-नॉमिनेशन की प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी हो सके। ई-नॉमिनेशन एक बेहद जरूरी प्रक्रिया है, जिसके जरिए सदस्य अपने परिवार के किसी सदस्य या पात्र लाभार्थी को नामांकित करते हैं। अगर भगवान न करे सदस्य के साथ कोई अनहोनी हो जाती है, तो ई-नॉमिनेशन होने पर ही नामांकित व्यक्ति (Nominee) को आसानी से ईपीएफ (EPF), कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) और कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा (EDLI) के लाभ मिल पाते हैं। एक वैलिड ई-नॉमिनेशन होने से क्लेम सेटलमेंट की प्रक्रिया बहुत तेज हो जाती है, कागजी कार्रवाई कम होती है और नामांकित व्यक्ति को समय पर फंड ट्रांसफर कर दिया जाता है।

End of Feed