EPFO Pension: क्या आप पेंशन का लाभ उठाना चाहते हैं? जानिए Form 10C क्यों जरूरी है?

EPFO Pension: EPFO पेंशन योजना में Form 10C जरूरी है, जिससे पेंशन निकासी या Scheme Certificate मिलता है। यह सेवा अवधि, उम्र और दस्तावेजों के आधार पर रिटायरमेंट लाभ सुनिश्चित करता है।

EPFO Pension : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) भारत सरकार की एक योजना है जो नौकरीपेशा लोगों की रिटायरमेंट बचत को संभालता है। इसमें कर्मचारी और कंपनी दोनों पैसे जमा करते हैं। आम तौर पर कर्मचारी की सैलरी से 12% योगदान होता है। इसमें से 8.33% हिस्सा पेंशन योजना (EPS) में जाता है और बाकी PF खाते में जमा होता है। अगर कोई कर्मचारी लंबे समय तक (करीब 10 साल या उससे अधिक) नौकरी करता है, तो उसे रिटायरमेंट के बाद मासिक पेंशन (Pension Scheme) मिलने का अधिकार होता है। यह पेंशन उसकी सेवा अवधि और वेतन के आधार पर तय होती है।

EPFO Pension, Pension Scheme, Form 10C, Employees Pension Scheme 1995, EPS, PF withdrawal, Scheme Certificate

EPFO क्या है और पेंशन कैसे मिलती है? (तस्वीर-istock)

EPS 1995 के तहत पेंशन कैसे तय होती है?

Employees’ Pension Scheme 1995 (EPS 1995) के अनुसार, पेंशन की गणना एक आसान फॉर्मूले से होती है। (पेंशन योग्य वेतन × सेवा अवधि) ÷ 70, उदाहरण के लिए, अगर किसी कर्मचारी की सैलरी 25,000 है और उसने 35 साल नौकरी की है, तो उसकी मासिक पेंशन होगी: (25000 × 35) ÷ 70 = 12,500 रुपये प्रति माह। इसका मतलब है कि लंबे समय तक नौकरी करने पर पेंशन की राशि भी बेहतर होती है।

End of Feed