EPFO का नया प्रस्ताव: अब UAN से सीधे PF खाते में जमा कर सकेंगे ज्यादा पैसा, जानें क्या होगा फायदा?

प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लाखों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। आने वाले समय में वो अपनी पीएफ में योगदान को आसानी से बढ़ा पाएंगे। इससे जुड़ा एक प्रस्ताव ईपीएफओ ने दिया है।

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में, कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की 240वीं बैठक में एक प्रस्ताव रखा गया। इस प्रस्ताव के तहत, UAN से जुड़ी ऐसी व्यवस्था शुरू करने की बात कही गई है, जिससे कर्मचारी अपनी मर्जी से सीधे योगदान दे सकें या तीसरे पक्ष से भी योगदान प्राप्त कर सकें। यह व्यवस्था पारंपरिक नियोक्ता पेरोल प्रणाली से पूरी तरह स्वतंत्र होगी और सीधे EPFO खातों से जुड़ी होगी, ताकि कर्मचारी इस तरह की आय पर भी ब्याज कमा सकें।

EPFO

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन

इस प्रस्ताव का क्या मतलब है?

हालांकि इस प्रस्ताव के बारे में और अधिक जानकारी और इसके आगे बढ़ने की प्रक्रिया मंजूरी मिलने पर ही बताई जाएगी, लेकिन इसका मतलब यह है कि जिनके पास UAN खाते हैं, वे अब अपने अतिरिक्त पैसे को अपने EPF खातों में जमा कर सकेंगे और उस पर ब्याज कमा सकेंगे। इसमें उनके नियोक्ताओं (एम्प्लॉयर्स) की कोई भूमिका नहीं होगी। इन जमा राशियों पर कितना टैक्स लगेगा, इस बारे में अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है।

End of Feed