PF अकाउंट पर मिलेगा 8.15 फीसदी ब्याज, EPFO के बाद वित्त मंत्रालय ने लगाई मुहर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 24, 2023, 01:59 PM IST

EPF Interest Rate Latest: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ईपीएफ खाते के लिए ब्याज दर 8.15% घोषित कर दिया है। ईपीएफ खाते पर ब्याज दर की घोषणा 24 जुलाई, 2023 को एक सर्कुलर के माध्यम से की गई है।

EPF Interest Rate Latest: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ईपीएफ खाते के लिए ब्याज दर 8.15% घोषित कर दिया है। ईपीएफ खाते पर ब्याज दर की घोषणा 24 जुलाई, 2023 को एक सर्कुलर के माध्यम से की गई है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) बोर्ड ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ईपीएफ खाते पर 8.15 फीसदी की ब्याज दर तय की थी और मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय को भेजा था। अगस्त तक ईपीएफओ सदस्यों के खाते में ब्याज का पैसा आने लगेगा।

EPF Interest Rate Latest

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन

सर्कुलर के मुताबिक, "भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय ने ईपीएफ योजना, 1952 के पैरा 60 के प्रावधानों के अनुसार ईपीएफ योजना के प्रत्येक सदस्य के खाते में वर्ष 2022-23 के लिए 8.15% की दर से ब्याज जमा करने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि योजना, 1952 के पैरा 60 (1) के तहत केंद्र सरकार की मंजूरी से अवगत कराया है।"

End of Feed