EPFO Alert: सावधान! इनऑपरेटिव होने वाला है आपका EPF खाता? फौरन निकालें पैसा वरना डूब जाएगा ब्याज

EPFO Alert: क्या आपने भी अपनी पुरानी कंपनी छोड़ने के बाद अपना पीएफ (PF) का पैसा वहीं छोड़ दिया है? अगर हां तो यह जानकारी आपके लिए और भी जरूरी हो जाती है। ईपीएफओ के नियमों के मुताबिक, अगर आपका पीएफ खाता 'इनऑपरेटिव' (Inoperative) घोषित हो जाता है, तो आपको अपनी मेहनत की कमाई पर मिलने वाले ब्याज से हाथ धोना पड़ सकता है।

EPFO Alert: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन Employees' Provident Fund Organisation (EPFO) ने खाताधारकों को जानकारी देते हुए अलर्ट किया है कि अगर उनका EPF खाता लंबे समय तक इस्तेमाल में नहीं रहता है तो वह इनऑपरेटिव हो सकता है। ऐसी स्थिति में उनको ब्याज से जुड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए समय रहते सही कदम उठाना बेहद जरूरी है।

EPFO Alert

समय रहते निकाल लें पैसा, देरी पर हो सकता है नुकसान (Phone: X handle/@officialepfo)


इनऑपरेटिव अकाउंट क्या है

EPFO के अनुसार, अगर किसी कर्मचारी का PF अकाउंट लंबे समय तक निष्क्रिय रहता है तो उसे इनऑपरेटिव अकाउंट माना जाता है। आमतौर पर यह तब होता है जब व्यक्ति नौकरी छोड़ देता है और लंबे समय तक खाते में कोई योगदान नहीं होता। ऐसे में खाताधारक को सलाह दी जाती है कि वह समय पर अपना पैसा निकाल लें या खाते को सक्रिय बनाए रखें।

End of Feed