EPF, PPF या NPS, रिटायरमेंट के लिए कौन-सी योजना है आपके लिए बेहतर, समझें अंतर

EPF, PPF और NPS तीनों रिटायरमेंट योजनाएं हैं, लेकिन इनके फायदे अलग हैं। EPF सुरक्षा, PPF स्थिरता और NPS ज्यादा रिटर्न की संभावना देता है। सही चुनाव जरुरतों पर निर्भर करता है।

EPF vs PPF vs NPS : रिटायरमेंट के बाद आर्थिक सुरक्षा के लिए सही निवेश योजना चुनना बेहद जरूरी होता है। नौकरीपेशा और अन्य निवेशकों के बीच अक्सर यह सवाल रहता है कि EPF, PPF या NPS में से कौन-सी योजना सबसे बेहतर है। तीनों योजनाएं सरकार से जुड़ी हैं और लंबे समय के लिए बचत का विकल्प देती हैं, लेकिन इनका उद्देश्य, निवेश तरीका और रिटर्न अलग-अलग होता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए किसी एक योजना को सबसे अच्छा मानना सही नहीं है। व्यक्ति की आय, जोखिम लेने की क्षमता, नौकरी की स्थिति और भविष्य की जरुरतों के आधार पर सही विकल्प चुना जाना चाहिए।

EPF, PPF, NPS, Retirement Planning, Pension Scheme, Employees Provident Fund, Public Provident Fund, National Pension System

EPF, PPF, NPS में अंतर समझें

EPF: नौकरीपेशा लोगों के लिए मजबूत आधार

कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) मुख्य रूप से वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए बनाई गई योजना है। इसमें कर्मचारी की सैलरी से हर महीने एक निश्चित राशि कटकर EPF खाते में जमा होती है। इसमें कर्मचारी के साथ-साथ नियोक्ता भी योगदान देता है। EPF का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें निवेश अपने आप होता रहता है और कर्मचारी को अलग से मेहनत नहीं करनी पड़ती। लंबे समय में यह रिटायरमेंट के लिए एक मजबूत फंड तैयार करने में मदद करता है। EPF में सरकार द्वारा तय ब्याज मिलता है, जिससे यह एक सुरक्षित निवेश विकल्प बन जाता है। हालांकि, इसमें पैसे निकालने के लिए कुछ नियम और शर्तें लागू होती हैं।

End of Feed