बिजनेस

Enviro Infra IPO: आज फाइनल होगा एनवायरो इन्फ्रा इंजीनियर्स के IPO का अलॉटमेंट, चेक कर लें आपको शेयर मिले या नहीं, GMP भी हाई-फाई

Enviro Infra Engineers IPO Allotment Status: एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 140-148 रुपये रहा, जबकि लॉट साइज 101 शेयरों की रही। आईपीओ साइज 650.30 करोड़ रुपये का था, जिसमें 572.46 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए, जबकि 52.68 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिए की गयी।

Image

एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स आईपीओ आवंटन स्टेटस

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • एनवायरो इन्फ्रा इंजीनियर्स के IPO का अलॉटमेंट आज
  • 45 रु है GMP
  • 29 नवंबर को होगी लिस्टिंग

Enviro Infra Engineers IPO Allotment Status: आईपीओ के बाद एनवायरो इन्फ्रा इंजीनियर्स अपने शेयरों का अलॉटमेंट बुधवार 27 नवंबर को फाइनल कर सकती है। आवेदन करने वालों को अपने फंड के डेबिट या अपने आईपीओ मैंडेट के कैंसल होने के लिए मैसेज, अलर्ट या ईमेल गुरुवार, 28 नवंबर तक मिल जाएंगे। तीन दिन के लिए खुले आईपीओ को निवेशकों से काफी बेहतर रेस्पॉन्स मिला।

ये भी पढ़ें -

आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड

एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 140-148 रुपये रहा, जबकि लॉट साइज 101 शेयरों की रही। आईपीओ साइज 650.30 करोड़ रुपये का था, जिसमें 572.46 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए, जबकि 52.68 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिए की गयी।

कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • इस लिंक पर जाएं
  • इश्यू टाइप के तहत इक्विटी पर क्लिक करें
  • इश्यू नाम के तहत ड्रॉपबॉक्स में एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स लिमिटेड चुनें
  • ऐप्लिकेशन नंबर लिखें
  • पैन कार्ड आईडी दर्ज करें
  • 'आई एम नॉट ए रोबोट' पर क्लिक करें और सबमिट पर क्लिक करें

ये है रजिस्ट्रार की साइट पर जाकर अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का तरीका

  • इस लिंक पर जाएं
  • ड्रॉपबॉक्स में आईपीओ चुनें जिसका नाम तभी पॉपुलेट होगा जब अलॉटमेंट फाइनल हो जाएगा
  • आपको तीन मोड में से किसी एक को चुनना होगा: आवेदन संख्या/सीएएफ नंबर, लाभार्थी आईडी या पैन आईडी
  • चुने गए मोड की डिटेल दर्ज करें
  • सिक्योरिटी के लिए, कैप्चा को सही ढंग से भरें
  • फिर सर्च पर क्लिक करें

कितना है GMP

27 नवंबर को एनवायरो इन्फ्रा इंजीनियर्स का जीएमपी (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) 45 रु चल रहा है। यानी इसकी लिस्टिंग प्राइस बैंड के ऊपरी रेट के मुकाबले 193 रु या 30.4 फीसदी पर हो सकती है। इसकी लिस्टिंग 29 नवंबर को होने की उम्मीद है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article