बिजनेस

ENIL Q4FY25 Result: एंटरटेनमेंट नेटवर्क का आया रिजल्ट, सालाना रेवेन्यू बढ़ा, डिजिटल और अंतरराष्ट्रीय कारोबार में दिखी मजबूती; डिविडेंड का भी हुआ ऐलान

एंटरटेनमेंट नेटवर्क इंडिया लिमिटेड (ENIL) ने वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है। इसमें सालाना आधार पर रेवेन्यू में 9.4% की बढ़ोतीर दर्ज की गई है। डिजिटल सेगमेंट, खासकर Gaana प्लेटफॉर्म और अंतरराष्ट्रीय कारोबार में मजबूती देखी गई। कंपनी ने 2 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड की सिफारिश की है। CEO यतीश महर्षि ने प्रदर्शन पर संतोष जताते हुए मल्टी-प्लेटफॉर्म रणनीति की सफलता पर विश्वास जताया है।

Image

एंटरटेनमेंट नेटवर्क इंडिया लिमिटेड की चौथी तिमाही रही शानदार

Photo : Times Now Digital

एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड ने 31 मार्च, 2025 को समाप्त तिमाही और वित्तीय वर्ष के लिए अपने परिणाम जारी किए हैं। यह कंपनी देश की प्रमुख ऑडियो और एक्सपेरिमेंटल एंटरटेनमेंट फर्म है तथा भारत के सबसे बड़े एफएम रेडियो नेटवर्क रेडियो मिर्ची का संचालन करती है। ईएनआईएल ने अपने गैर-एफसीटी और डिजिटल सेक्टर में मजबूत वृद्धि के साथ प्रभावशाली प्रदर्शन किया है।

एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) का वित्त वर्ष 2024-25 में डोमेस्टिक रेवेन्यू 9.4% की बढ़ोतरी के साथ 526 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 544 करोड़ रुपये रहा। चौथी तिमाही में डिजिटल को छोड़कर कंपनी का EBITDA 37.4 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 3.4% अधिक है। तिमाही EBITDA मार्जिन 27.5% रहा, जो पिछली तिमाही के 27% से बेहतर रहा। इसी तिमाही में डिजिटल को छोड़कर PAT (नेट प्रॉफिट) 21% की बढ़ोतरी के साथ 21.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Gaana प्लेटफॉर्म से बढ़ी रफ्तार

ENIL ने डिजिटल सेगमेंट में पूरी ताकत के साथ अपने नए रूप में लॉन्च किए गए Gaana ऐप पर फोकस किया है। पूरे साल में डिजिटल से रेवेन्यू 76 करोड़ रुपये रहा, जो कुल रेडियो रेवेन्यू का 26% है। पिछले वर्ष FY24 में यह 47 करोड़ रुपये था। Q4 में डिजिटल से जुड़े खर्चों में 15% की कटौती देखने को मिली है। यह पिछली कुछ तिमाहियों से लगातार गिरावट को दिखाता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिला बेहतर रिस्पॉन्स

ENIL का अंतरराष्ट्रीय कारोबार भी मजबूती से बढ़ा और FY25 में 19.2 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया, जिसमें पॉजिटिव EBITDA शामिल रहा। कंपनी की बैलेंस शीट भी मजबूत बनी हुई है, जिसमें 368 करोड़ रुपये का कैश रिजर्व 31 मार्च, 2025 तक दर्ज किया गया।

ENIL डिविडेंड 2025

कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 10 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 2 प्रति शेयर डिविडेंड की सिफारिश की है। पिछले साल 1.5 का डिविडेंड दिया गया था। यह प्रस्ताव आगामी वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद लागू होगा।

रिजल्ट पर सीईओ का बयान

ENIL के सीईओ यतीश महर्षि ने परिणामों पर टिप्पणी करते हुए कहा, “मीडिया सेक्टर में चुनौतियों के बावजूद हम FY25 के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं। Q4 में हमारे गैर-FCT रेवेन्यू में 44.8% और पूरे साल में 20% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है, जिसमें इवेंट्स, IP और ब्रांड सॉल्यूशन ने सहयोग दिया है। डिजिटल क्षेत्र में, Gaana का नया संस्करण उपयोगकर्ताओं के बीच लोकप्रिय हो रहा है और हमारी लागत दक्षता में सुधार हो रहा है।”

ENIL के बारे में

एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड भारत की एक प्रमुख सिटी-सेंट्रिक मीडिया कंपनी है। यह BSE और NSE पर लिस्टेड है और 63 शहरों में FM रेडियो स्टेशन संचालित करती है। कंपनी का मुख्यालय मुंबई में है। ENIL के प्रमोटर, बेनेट, कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (BCCL ), टाइम्स ऑफ इंडिया समूह की प्रमुख कंपनी है, जिसकी 176 साल की विरासत है और यह भारत के अग्रणी मीडिया समूहों में से एक है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article