बिजनेस

ट्रेन से लीजिए सस्ते सफर का मजा, चुनिंदा तारीखों में सफर पर रिटर्न टिकट सस्ते

रेलवे ने त्यौहारी तोहफा का ऐलान किया है। 13 से 26 अक्टूबर के बीच यात्रा करने वाले यात्री यदि 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच वापसी करते हैं, तो उन्हें रिटर्न टिकट पर 20% की विशेष छूट दी जाएगी

Image

रेलवे का फेस्टिव ऑफर: चुनिंदा तारीखों में सफर करने पर रिटर्न टिकट सस्ते

नई दिल्ली: 13 से 26 अक्टूबर के बीच यात्रा करने वाले यात्री यदि 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच वापसी करते हैं, तो उन्हें रिटर्न टिकट पर 20% की विशेष छूट दी जाएगी। यह छूट विशेष रूप से त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ और टिकट की मांग को ध्यान में रखते हुए लागू की जा रही है।

चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें: बिहार से दिल्ली, अमृतसर और हैदराबाद तक सीधा कनेक्शन

बिहार को जोड़ने के लिए चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू की जाएंगी:

  • गया से दिल्ली
  • सहरसा से अमृतसर
  • छपरा से दिल्ली
  • मुजफ्फरपुर से हैदराबाद

इसके साथ ही पूर्णिया और पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस भी शुरू की जाएगी।

बौद्ध सर्किट ट्रेन से जुड़ेगा आस्था और पर्यटन

बौद्ध धर्म स्थलों को जोड़ने के लिए एक विशेष बौद्ध सर्किट ट्रेन भी शुरू की जाएगी, जो विशेष रूप से मध्यम वर्ग के यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। यह ट्रेन वैशाली, हाजीपुर, सोनपुर, पटना, राजगीर, गया और कोडरमा को जोड़ेगी। इससे न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को भी बल मिलेगा।

गौर हो कि भारतीय रेलवे ने बिहारवासियों को दीपावली और छठ महापर्व से पहले बड़ी सौगात दी है। रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि आगामी त्योहारी सीज़न के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 12,000 से अधिक विशेष ट्रेन सेवाएं चलाई जाएंगी। इससे रेलवे का सफर करनेवालों काफी लोगों को आसानी होगी ।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article