Swiggy Embezzle News: ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी (Swiggy) ने अपने एक पूर्व कर्मचारी पर 33 करोड़ रुपये का घोटाला करने का आरोप लगाया है। मनीकंट्रोल के मुताबिक इस जूनियर कर्मचारी ने "पिछले सालों" में यह गबन किया। कंपनी की वित्त वर्ष 2024 की सालाना रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। बता दें कि स्विगी अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की तैयारी में है। Swiggy ने इस मामले की जांच के लिए एक "बाहरी टीम" को नियुक्त किया और उस कर्मचारी के खिलाफ "कानूनी शिकायत" दर्ज करवाई गई है।
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी।
सालाना रिपोर्ट में कंपनी ने दी जानकारी
कंपनी ने 4 सितंबर को जारी अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा, "मौजूदा साल के दौरान ग्रुप को अपनी एक सब्सडियरी कंपनी में करीब 32.67 रुपये के गबन का पता चला है। इस राशि को एक पूर्व जूनियर कर्मचारी ने पिछले सालों में गबन किया।" रिपोर्ट में आगे कहा गया है, "जांच के दौरान मिले तथ्यों की समीक्षा करने के बाद, ग्रुप ने 31 मार्च 2024 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के दौरान उपर्युक्त राशि खर्च के रूप में दर्ज किया है।
Swiggy ने IPO के लिए जमा कराए ड्राफ्ट पेपर
Swiggy ने इस साल 26 अप्रैल को अपने इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिए ड्राफ्ट पेपर जमा कराए थे। स्विगी ने अपने इस आईपीओ के जरिए करीब 10,414 करोड़ रुपये जुटाने का टारगेट रखा है। इसमें से 3,750 करोड़ रुपये नए शेयर जारी करके जुटाए जाएंगे। वहीं करीब 6,664 करोड़ रुपये का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) होगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
