बिजनेस

Gurugram Project: बुर्ज खलीफा बनाने वाले गुरुग्राम में बनाएंगे गगनचुंबी इमारत, 1600 करोड़ रुपये का क्या है प्लान

Luxury Apartment near Dwarka Expressway on Gurugram by Emaar India: एमार इंडिया ने गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे पर 9.2 एकड़ में लक्जरी आवासीय परियोजना 'अर्बन एसेंट' शुरू की। जानें 816 अपार्टमेंट्स और 1,600 करोड़ के निवेश की डिटेल्स।

Image

गुरुग्राम में एमार इंडिया का 1,600 करोड़ का बड़ा दांव

Emaar India: दुबई स्थित एमार प्रॉपर्टीज के भारतीय शाखा एमार इंडिया ने गुरुग्राम के सेक्टर 112 में एक नई लक्जरी आवासीय प्रोजेक्ट 'अर्बन एसेंट' शुरू करने का ऐलान किया है। इस प्रोजेक्ट के विकास में कंपनी करीब 1,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

'अर्बन एसेंट': एक लक्जरी आवासीय प्रोजेक्ट

एमार इंडिया के सीईओ कल्याण चक्रवर्ती ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे पर विकसित किया जाएगा।

प्रोजेक्ट का कुल क्षेत्रफल: 9.2 एकड़

निर्माण किए जाने वाले अपार्टमेंट 816 लक्जरी यूनिट्स होगे। प्रोजेक्ट का मॉडल संयुक्त विकास समझौता (JDA) हरित प्रोजेक्ट में बड़े पैमाने पर निवेश होगा।

चक्रवर्ती ने कहा, "यह एक हरित और टिकाऊ प्रोजेक्ट होगी, जिसे आधुनिक डिज़ाइन और पर्यावरण के अनुकूल तकनीकों के साथ विकसित किया जाएगा। कुल निवेश लगभग 1,600 करोड़ रुपये का होगा।"

गुरुग्राम: भारत का रियल एस्टेट हब

गुरुग्राम तेजी से रियल एस्टेट और लक्जरी आवासीय प्रोजेक्टओं का केंद्र बनता जा रहा है। द्वारका एक्सप्रेसवे पर स्थित इस प्रोजेक्ट से न केवल क्षेत्र की मांग बढ़ेगी, बल्कि यह निवेशकों और लक्जरी होम खरीदारों के लिए एक आकर्षक विकल्प भी साबित होगी।

प्रोजेक्ट से संभावित लाभ

प्रोजेक्ट से बेहतर कनेक्टिविटी होगी द्वारका एक्सप्रेसवे के कारण गुरुग्राम और दिल्ली के बीच यात्रा करना आसान होगा। प्रोजेक्ट के आसपास के क्षेत्र में संपत्ति के मूल्य में वृद्धि की संभावना। इसमें आधुनिक सुविधाएं जैसे 'अर्बन एसेंट' को उच्च-स्तरीय सुविधाओं और हरित स्थानों के साथ डिजाइन किया गया है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article