ELSS या इंडेक्स फंड किसमें करें निवेश? जानें किसके फायदे ज्यादा

ELSS vs Index Funds: अगर आप लंबे समय में पैसा बनाने पर फोकस करने का प्लान बना रहे हैं, तो इक्विटी म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करने के कई ऑप्शन हैं। हालांकि, म्यूचुअल फंड की दो कैटेगरी जो रिटेल इन्वेस्टर्स के बीच काफी पॉपुलर हैं, वे हैं इक्विटी-लिंक्ड सेविंग्स स्कीम (ELSS) और इंडेक्स म्यूचुअल फंड। इसके बारे में विस्तार से जानिए।

ELSS vs Index Funds : अगर आप लंबी अवधि में धन (Wealth) बनाना चाहते हैं, तो इक्विटी म्यूचुअल फंड एक अच्छा विकल्प माने जाते हैं। इनमें दो लोकप्रिय कैटेगरी हैं ELSS (Equity-Linked Savings Scheme) और इंडेक्स म्यूचुअल फंड। अभी इंडेक्स फंड अधिक लोकप्रिय हैं। कुल 345 इंडेक्स फंड हैं, जिनका AUM करीब 3.20 लाख करोड़ रुपये है। इसके मुकाबले ELSS फंड सिर्फ 42 हैं, जिनका कुल AUM करीब 2.53 लाख करोड़ रुपये है।

ELSS, Index Funds, Equity Mutual Funds, Long term Wealth Creation

ELSS और इंडेक्स फंड क्या हैं? (तस्वीर-istock)

क्या है अंतर ?

इंडेक्स फंड हमेशा पैसिवली मैनेज्ड होते हैं, यानी वे सिर्फ अपने बेंचमार्क इंडेक्स (जैसे निफ्टी 50) को कॉपी करते हैं। ELSS फंड ज्यादातर एक्टिवली मैनेज्ड होते थे, लेकिन मई 2022 के बाद SEBI ने पैसिव ELSS फंड भी शुरू करने की अनुमति दे दी है।

End of Feed