बिजनेस

Elitecon International का कमाल: 1 लाख को बना दिया 1.15 करोड़, लगातार लग रहा अपर सर्किट!

अगर आपने 1 साल पहले इस शेयर में निवेश किया होता, तो अब आप करोड़ों में खेल रहे होते। इस शेयर ने एक साल में 11830% से ज्यादा रिटर्न दिया है। यानी अगर किसी ने सिर्फ ₹1 लाख लगाए होते, तो आज वो रकम 1.15 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी होती। ये किसी जादू से कम नहीं है।

Image

1 लाख को बनाया 1.15 लाख करोड़ (Pic Credit: iStock)

Photo : iStock

Elitecon International Share: अगर आप शेयर बाजार से कमाई करते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है. शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव तो चलता ही रहता है लेकिन इसी बीच कई ऐसे स्टॉक्स होते हैं जो निवेशकों को कम समय में ही मालामाल बना देते हैं. आज हम जिस स्टॉक की बात करने जा रहे हैं उस स्टॉक में अगर किसी ने 1 लाख का भी निवेश किया होता तो वो करोड़पति बन गया होता। यही नहीं अगर आपने इसमें महज 1 हजार रुपए भी लगाए होते तो आज आप लखपति बन गए होते।

छोटी कंपनी Elitecon International Ltd ने शेयर बाजार में ऐसा प्रदर्शन किया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। सोमवार को इस शेयर में 5% का अपर सर्किट लगा और इसका भाव ₹131.25 पर पहुंचकर लॉक हो गया। यही नहीं, ये स्टॉक अपने ऑल-टाइम हाई पर भी पहुंच गया है। बीते 5 दिनों में इसने 22% का जोरदार उछाल दिखाया है।

1 साल में बंपर मुनाफा

अगर आपने 1 साल पहले इस शेयर में निवेश किया होता, तो अब आप करोड़ों में खेल रहे होते। इस शेयर ने एक साल में 11830% से ज्यादा रिटर्न दिया है। यानी अगर किसी ने सिर्फ ₹1 लाख लगाए होते, तो आज वो रकम 1.15 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी होती। ये किसी जादू से कम नहीं है। दरअसल, एक साल पहले तक इस स्टॉक की कीमत महज 1 रुपए थी जो अब 131 रुपए पर पहुंच गई है।

क्या करती है ये कंपनी?

Elitecon International Ltd भारत में FMCG और कृषि उत्पादों के क्षेत्र में काम करती है। हाल ही में कंपनी ने दुबई की Prime Place Spices Trading LLC को खरीदा है, जो FMCG सेक्टर में एक बड़ा नाम है। इस डील से अब कंपनी की पहुंच सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि ग्लोबल मार्केट तक हो जाएगी।

कंपनी का कहना है कि ये अधिग्रहण उसकी ग्रोथ स्ट्रैटेजी के लिए बिल्कुल फिट बैठता है। इससे कंपनी को नए प्रोडक्ट लॉन्च करने और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार का मौका मिलेगा।

निवेशकों की नजर में स्टार बना ये स्टॉक

Elitecon का शेयर इस समय 131 रुपये पर है, जबकि एक साल पहले यह सिर्फ 1.10 रुपये पर था। पांच सालों में यह शेयर 6,800% से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है। हाल की तेजी और कंपनी के अधिग्रहण से निवेशकों की दिलचस्पी इसमें और बढ़ गई है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article