बिजनेस

ED : ईडी ने जेके ग्रामीण बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक की तीन करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की

ED : पूर्व बैंक अधिकारी इश्तियाक अहमद पार्रे, (खय्याम, श्रीनगर के तंगबाग के निवासी), तारिक अली पार्रे, हसीना बानो और मकसूद अली पार्रे के खिलाफ धन शोधन रोधक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक शुरुआती आदेश जारी किया गया था, ताकि श्रीनगर में स्थित उनकी संपत्तियों और दिल्ली के जाकिर नगर इलाके में एक फ्लैट को फ्रीज किया जा सके।

Image

ईडी।

Photo : BCCL

ED : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने ऋणदाता के साथ कथित धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में जम्मू और कश्मीर ग्रामीण बैंक (जेकेजीबी) के पूर्व शाखा प्रबंधक, उनके परिवार के सदस्यों और कुछ अन्य लोगों की 3.40 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। एजेंसी ने एक बयान में कहा कि पूर्व बैंक अधिकारी इश्तियाक अहमद पार्रे, (खय्याम, श्रीनगर के तंगबाग के निवासी), तारिक अली पार्रे, हसीना बानो और मकसूद अली पार्रे के खिलाफ धन शोधन रोधक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक शुरुआती आदेश जारी किया गया था, ताकि श्रीनगर में स्थित उनकी संपत्तियों और दिल्ली के जाकिर नगर इलाके में एक फ्लैट को फ्रीज किया जा सके।

क्या है आरोप

धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) का मामला केंद्रीय अन्वेषक ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा इश्तियाक और 10 अन्य के खिलाफ गैर-मौजूद उधारकर्ताओं को विभिन्न प्रकार के ऋण धोखाधड़ी से मंजूर करके 6.30 करोड़ रुपये के धन के ‘गबन’ के आरोप में दायर आरोपपत्र से उपजा है।

ईडी के अनुसार, जब इश्तियाक वर्ष 2014 से वर्ष 2019 के बीच जेकेजीबी मीरगुंड, पट्टन और खानपेट में शाखा प्रबंधक के रूप में तैनात था, तब उसने ‘धोखाधड़ी’ से 107 किसान क्रेडिट कार्ड ऋण, 50 संयुक्त देयता समूह ऋण, 17 वाहन ऋण, चार नकद ऋण ऋण और दो आसान वित्त ऋण मंजूर किए।

उसने 180 खातों के लिए 6.30 करोड़ रुपये के ये ऋण मंजूर किए, जो बाद में गैर-निष्पादित आस्ति (एनपीए) में बदल गए।

(भाषा इनपुट के साथ)

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article