बिजनेस

ED ने Vivo के 4 एग्जीक्यूटिव को किया गिरफ्तार, एक चाइनीज अधिकारी भी शामिल

ED Arrests Vivo Executives: भारत की फाइनेंशियल क्राइम एजेंसी ईडी या प्रवर्तन निदेशालय ने चीनी स्मार्टफोन मेकर वीवो (Vivo) के चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक चीनी नागरिक भी शामिल है।

Image

ईडी ने वीवो के अधिकारियों को गिरफ्तार किया

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • ED ने वीवो के 4 अधिकारी किए गिरफ्तार
  • एक चाइनीज अधिकारी भी शामिल
  • 2022 के केस से जुड़ा है मामला

ED Arrests Vivo Executives: भारत की फाइनेंशियल क्राइम एजेंसी ईडी (ED) या प्रवर्तन निदेशालय ने चीनी स्मार्टफोन मेकर वीवो (Vivo) के चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक चीनी नागरिक भी शामिल है। इन गिरफ्तारियों से भारत में चाइनीज फोन निर्माता की कानूनी परेशानियां बढ़ेंगी। यह गिरफ्तारी सीमा विवाद से लेकर भारत द्वारा चीनी बिजनेसों और निवेश की बढ़ती जांच जैसे मुद्दों पर बीजिंग और नई दिल्ली के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुई है।

क्या है पूरा मामला

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार ईडी ने वीवो के 4 अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों को 2022 के चल रहे एक मामले के संबंध में गिरफ्तार किया गया है, जिसमें ईडी ने कंपनी के ऑफिसों पर छापा मारा था और उस पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया था।

कंपनी ने आरोपों को नकारा

कंपनी ने बार-बार इन आरोपों को नकारा है। इसने पहले कहा था कि कंपनी ने सभी आवश्यक जानकारी प्रदान करने के लिए अधिकारियों के साथ सहयोग किया है और ये कानूनों का पूरी तरह से अनुपालन करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कौन है वीवो का मालिक

वीवो की ओनर चीन की बीबीके इलेक्ट्रॉनिक्स है, जो भारत में ओप्पो और रियलमी जैसे ब्रांड भी ऑपरेट करती है। रिसर्च फर्म काउंटरप्वाइंट के आंकड़ों के मुताबिक, शिपमेंट में 17% बाजार हिस्सेदारी के साथ वीवो भारत में दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन ब्रांड है, जो सैमसंग से पीछे है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article