Women Bank Accounts: भारत में बढ़ी महिलाओं की आर्थिक भागीदारी, देश में 39.2 लाख बैंक खाते महिलाओं के पास

Women Bank Accounts: देश की तरक्की में महिलाओं की भागीदारी में बढ़ोतरी हुई है। बैंकिंग से लेकर मतदान तक महिलाओं की भूमिका मजबूत हो रही है। सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक देश में 39.2 लाख बैंक खाते महिलाओं के पास हैं।

Women Bank Accounts: सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, भारत में महिलाओं की बैंकिंग क्षेत्र में भागीदारी महत्वपूर्ण रूप से बढ़ी है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में कुल बैंक खातों का 39.2 प्रतिशत महिलाओं के पास है। विशेष रूप से, ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं का बैंक खातों में हिस्सा 42.2 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जो उनकी बढ़ती वित्तीय स्वतंत्रता और सहभागिता को दर्शाता है।

Women Bank Accounts

देश की महिलाएं तेजी से हो रही हैं सशक्त

डीमैट खातों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी

महिला निवेशकों की संख्या में भी वृद्धि देखी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, 31 मार्च 2021 से 30 नवंबर 2024 के बीच, डीमैट खातों की कुल संख्या चार गुना बढ़कर 14.30 करोड़ हो गई। इस दौरान महिलाओं के डीमैट खातों की संख्या 66.7 लाख से बढ़कर 2.77 करोड़ हो गई, हालांकि पुरुषों की संख्या अभी भी अधिक है। यह बदलाव शेयर बाजार में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है।

End of Feed