बिजनेस

3 साल की FD पर मिल रहा 8 प्रतिशत तक का तगड़ा ब्याज, देखें लिस्ट में किसका नाम सबसे आगे

अगर आप लंबी अवधि के लिए निवेश नहीं करना चाहते हैं तो 3 साल की FD में पैसा लगा सकते हैं। देश में कई बड़े बैंक और NBFC अपने ग्राहकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं।

Image

3 साल की एफडी (AI Generated Image)

अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ तय रिटर्न चाहते हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) सबसे लोकप्रिय निवेश विकल्पों में से एक है। आप 3 साल की एफडी में निवेश कर सकते हैं। 3 साल की FD खासकर उन निवेशकों के बीच काफी पसंद की जाती है, जो न तो बहुत कम अवधि के लिए पैसा लॉक करना चाहते हैं और न ही लंबे समय तक निवेश करना चाहते हैं। ऐसे में 2026 में कई बैंक और NBFC इस अवधि की FD पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं।

निजी बैंकों में कौन दे रहा है बेहतर ब्याज?

निजी क्षेत्र के बैंकों में 3 साल की FD पर सबसे आकर्षक ब्याज दरें कुछ चुनिंदा बैंक दे रहे हैं।

IndusInd Bank इस अवधि के लिए सामान्य ग्राहकों को 7 प्रतिशत और सीनियर सिटिजन को 7.75 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। वहीं RBL Bank सामान्य ग्राहकों को 7.20 प्रतिशत और सीनियर सिटिजन को 7.70 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटिजन को 7.95 प्रतिशत तक की ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

इसके अलावा HDFC Bank, ICICI Bank 3 साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.45 प्रतिशत और सीनियर सिटिजन को 6.95 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। वहीं, Axis Bank समान अवधि के लिए सामान्य नागरिकों को 6.50 प्रतिशत और सीनियर सिटिजन को 7 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

बैंकसामान्य नागरिकसीनियर सिटिजनसुपर सीनियर सिटिजन
IndusInd Bank7.00%7.75%
RBL Bank7.20%7.70%7.95%
HDFC Bank6.45%6.95%
ICICI Bank6.45%6.95%
Axis Bank6.50%7.00%

सरकारी बैंकों में क्या हैं विकल्प?

अगर आप सरकारी बैंक में निवेश करना पसंद करते हैं, तो State Bank of India (SBI), Punjab National Bank (PNB) और Bank of Baroda जैसे बैंकों को चुन सकते हैं। SBI और PNB 3 साल की FD पर बैंक सामान्य नागरिकों को 6.30 प्रतिशत और सीनियर सिटिजन को 6.80 प्रतिशत की दर पर ब्याज ऑफर कर रहे हैं। वहीं, Bank of Baroda सामान्य नागरिकों को 6.25 प्रतिशत और सीनियर सिटिजन को 6.75 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटिजन को 6.85 प्रतिशत की दर पर ब्याज ऑफर कर रहा है।

बैंकसामान्य नागरिकसीनियर सिटिजनसुपर सीनियर सिटिजन
State Bank of India (SBI)6.30%6.80%
Punjab National Bank (PNB)6.30%6.80%
Bank of Baroda6.25%6.75%6.85%

NBFC भी दे रहे हैं ऊंचा रिटर्न

हालांकि, कई NBFC (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां) भी 3 साल की FD पर बैंकों से अधिक ब्याज ऑफर कर रही हैं। इनमें Shriram Finance और Mahindra Finance जैसी कंपनियां प्रमुख हैं। Shriram Finance अपने ग्राहकों को 3 साल की एफडी पर 8 प्रतिशत तक और Mahindra Finance 7.75 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहा है।

NBFCसामान्य नागरिकसीनियर सिटिजन
Shriram Finance7.50%8.00%
Mahindra Finance7.40%7.75%

FD चुनते समय किन बातों का रखें ध्यान?

FD में निवेश करते समय केवल सबसे ज्यादा ब्याज दर को ही आधार नहीं बनाना चाहिए। निवेश से पहले बैंक या NBFC की विश्वसनीयता और उसकी क्रेडिट रेटिंग जरूर जांचें, ताकि आपका पैसा सुरक्षित रहे। साथ ही, समय से पहले FD तोड़ने पर लगने वाली पेनल्टी, ब्याज का भुगतान मासिक, तिमाही या मैच्योरिटी पर होगा या नहीं, इसकी भी जानकारी लें।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article