Petrol में कितना Ethanol जानने के हक पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, हाई कोर्ट का खुला रास्ता

पेट्रोल में कितनी मात्रा में एथेनॉल मिला हुआ है, जानने के हक वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। हालांकि, याचिकाकर्ता को इस मांग को लेकर संबंधित हाई कोर्ट जाने की छूट दी गई है।

E20 पेट्रोल को लेकर वाहन मालिकों के बीच फ्यूल की गुणवत्ता, माइलेज और पुरानी गाड़ियों की अनुकूलता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इस बीच, पेट्रोल में कितनी मात्रा में एथेनॉल मिला हुआ है, इसकी जानकारी पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को दी जानी चाहिए या नहीं इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाया है।

E20

'पेट्रोल में कितना मिला है इथेनॉल' जानने का हक वाली याचिका हुई खारिज (AI Generated Image)

सुप्रीम कोर्ट ने पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल में एथेनॉल की सटीक मात्रा बताने के लिए अनिवार्य लेबलिंग की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। हालांकि, कोर्ट ने याचिकाकर्ता को अपनी मांग लेकर संबंधित हाई कोर्ट जाने की छूट दी है।

End of Feed