Senores Pharmaceuticals IPO: सेनोरेस फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (Senores pharmaceuticals) ने आईपीओ (IPO) के जरिये पैसा जुटाने के लिए कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास दस्तावेज दाखिल किए हैं। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास दाखिल आईपीओ दस्तावेज के अनुसार, अहमदाबाद स्थित कंपनी का आईपीओ 500 करोड़ रुपये के नए शेयर और 27 लाख शेयरों के ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) का मिक्स होगा। यानी इसके आईपीओ में 500 करोड़ रु के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 27 लाख शेयर ओएफएस के जरिए बेचे जाएंगे।
दवा कंपनी सेनोरेस फार्मास्युटिकल्स लाएगी IPO
ये भी पढ़ें -
घट सकता है आईपीओ का साइज
दवा कंपनी आईपीओ से पहले प्री-इश्यू में 100 करोड़ रुपये तक जुटाने पर विचार कर सकती है। ऐसा होने पर नए इश्यू का साइज कम हो जाएगा। सेनोरेस फार्मास्यूटिकल्स स्पेशियलिटी एंड कॉम्प्लेक्स ड्रग प्रोडक्ट्स की एक बड़ी रेंज की पहचान, डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग करती है।
प्रमोटरों की कितनी है हिस्सेदारी
प्रमोटर स्वप्निल जतिनभाई शाह, अशोककुमार विजयसिंह बरोट और संगीता मुकुर बरोट ओएफएस में 17 लाख शेयर बेचेंगे, जबकि प्रकाश एम सांघवी अन्य शेयर बेचने वाले शेयरधारकों में शामिल होंगे, जो 10 लाख शेयर बेचेंगे। फार्मा कंपनी में प्रमोटरों की 66.67 प्रतिशत हिस्सेदारी है और बाकी हिस्सेदारी पब्लिक शेयरधारकों के पास हैं।
कैसे रहे फाइनेंशियल रिजल्ट
वित्तीय मोर्चे पर कंपनी ने मार्च 2024 को समाप्त वर्ष के लिए 32.7 करोड़ रुपये के नेट प्रॉफिट में लगभग चार गुना वृद्धि दर्ज की, जो कि इससे पिछले वर्ष 8.4 करोड़ रुपये था। यह मजबूत इनकम और टैक्स छूट के चलते हुआ।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
