बिजनेस

IPO का आया बड़ा धमाका! 3027 करोड़ के इश्यू के GMP की धूम, कब खुलेगा, प्राइस बैंड कितना

Dr Agarwal Healthcare IPO : डॉ. अग्रवाल हेल्थकेयर लिमिटेड का IPO 29 जनवरी 2025 से खुलेगा। जानें प्राइस बैंड, GMP, निवेश की डिटेल्स और संभावित रिटर्न। कंपनी इस IPO के जरिए कुल ₹3,027.26 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। इसमें ₹300 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹2,727.26 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है।

Image

डॉ. अग्रवाल हेल्थकेयर लिमिटेड का IPO ।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • डॉ. अग्रवाल हेल्थकेयर IPO
  • डॉ. अग्रवाल का प्राइस बैंड
  • ग्रे मार्केट प्रीमियम

Dr Agarwal Healthcare IPO GMP: आने वाले हफ्ते में डॉ. अग्रवाल हेल्थकेयर लिमिटेड अपना IPO लॉन्च करने जा रहा है। यह IPO 29 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक तीन दिनों के लिए खुला रहेगा। कंपनी इस IPO के जरिए कुल ₹3,027.26 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। इसमें ₹300 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹2,727.26 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। सचिन तेंदुलकर डॉ. अग्रवाल हेल्थकेयर लिमिटेड के ब्रांड एंबेस्डर हैं।

IPO का प्राइस बैंड और निवेश की जानकारी

डॉ. अग्रवाल हेल्थकेयर IPO का प्राइस बैंड ₹382 से ₹402 प्रति शेयर तय किया गया है। एक लॉट 35 शेयरों का होगा। न्यूनतम निवेश ₹14,070 से शुरू। यह IPO सभी निवेशकों के लिए किफायती और आकर्षक माना जा रहा है।

IPO Key Dates: IPO की ओपनिंग और क्लोजिंग डेट

ओपन29 जनवरी 2025
क्लोज31 जनवरी 2025
अलॉटमेंट डेट3 फरवरी 2025 (सोमवार)
लिस्टिंग डेट5 फरवरी 2025 (बुधवार)

ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) और संभावित लिस्टिंग प्राइस

डॉ. अग्रवाल हेल्थकेयर IPO का वर्तमान ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ₹60 पर है। ऐसे में संभावित लिस्टिंग प्राइस ₹462 (कैप प्राइस ₹402 + GMP ₹60) पर हो सकती है। ग्रे मार्केट प्रीमियम को देखते हुए निवेशकों को इस IPO से अच्छे रिटर्न की उम्मीद है।

डॉ. अग्रवाल हेल्थकेयर लिमिटेड: क्या करती है कंपनी

डॉ. अग्रवाल हेल्थकेयर लिमिटेड देश की अग्रणी आई केयर सर्विस की पेशकश करती है। जिसमें कैटरेक्ट और रिफ्रैक्टिव सर्जरी, आई चेकअप और सॉल्यूशन, गैर-सर्जिकल उपचार, ऑप्टिकल उत्पाद, कॉन्टैक्ट लेंस, एक्सेसरीज और नेत्र देखभाल दवाओं की बिक्री, कंपनी की स्थापना 2010 में हुई थी। सितंबर 2024 तक का रेवेन्यू ₹837.94 करोड़ है। मुनाफा ₹39.56 करोड़ है।

कौन हैं प्रमोटर्स

डॉ. अग्रवाल हेल्थकेयर के प्रमोटर्स में डॉ. अमर अग्रवाल, डॉ. अथिया अग्रवाल, डॉ. आदिल अग्रवाल, डॉ. अनोश अग्रवाल, डॉ. अश्विन अग्रवाल और अन्य फैमिली ट्रस्ट्स शामिल हैं।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article