Akshaya Tritiya पर सोना खरीदते समय न खाएं धोखा! ऐसे करें 22K-18k गोल्ड की हॉलमार्क और प्योरिटी चेक

Akshaya Tritiya आज है। अगर आप इस शुभ दिन पर सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो कुछ खास बातों का ख्याल जरूर रखें।

Akshaya Tritiya आज (रविवार, 19 अप्रैल, 2026) है। हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार आज का दिन समृद्धि और विकास की के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। यह शुभ दिन नई शुरुआत, निवेश और सोना खरीदने के लिए आदर्श माना जाता है। इसलिए बहुत सारे लोग आज सोने और चांदी की खरीदारी करते हैं। अगर आप भी अक्षय तृतीया पर सोने के गहने या सिक्के खरीदने की योजना बना रहे हैं तो सावधानी जरूर बरतें। हम आपको बता रहे हैं कि Akshaya Tritiya पर सोना खरीदते समय किस तरह हॉलमार्क और प्योरिटी चेक करें। साथ ही 22 कैरेट और 18 कैरेट की शुद्धता पहचान कैसे करें? ऐसा कर आप शुद्ध सोना खरीद पाएंगे।

Gold Buying Tips

अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी

सोना खरीदने से पहले इन 3 मार्क को चेक करें

BIS लोगो: एक छोटा त्रिकोणीय लोगो जो यह बताता है कि ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) ने इसे सर्टिफाई किया है। यह सोने की शुद्धता का सबसे भरोसेमंद संकेत है। अगर यह आपको गहने पर दिखाई नहीं दें तो उसे बिल्कुल नहीं खरीदें।

End of Feed