बिजनेस

US China trade war: डोनाल्ड ट्रंप का चीन को अल्टीमेटम, अगर टैरिफ नहीं हटाए तो लगेगा 50% एक्स्ट्रा चार्ज

US-China trade war row, 50 percent tariff News: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर चीन ने 34% टैरिफ वापस नहीं लिया, तो अमेरिका 9 अप्रैल से 50% अतिरिक्त शुल्क लगाएगा। इसके साथ ही ट्रंप ने चीन के साथ सभी बातचीत खत्म करने का ऐलान भी किया है। इस चेतावनी से ट्रेड वॉर की आग फिर भड़क उठी है।

Image

बस एक दिन का अल्टीमेटम! ट्रंप ने चीन को दी 50% टैक्स की धमकी – टूटेगी ट्रेड वॉर की चुप्पी?

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रंप ने चीन को टैरिफ वापसी के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया
  • 9 अप्रैल से लग सकते हैं 50% अतिरिक्त आयात शुल्क
  • नेतन्याहू से मुलाकात में ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की

US-China trade war escalates further, Trump gives stern warning: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को चेतावनी दी है कि अगर वह हाल ही में लगाए गए 34% एक्स्ट्रा टैरिफ को वापस नहीं लेता, तो अमेरिका 9 अप्रैल से चीन पर 50% का अतिरिक्त टैरिफ लगा देगा। ट्रंप ने यह ऐलान Truth Social पर एक पोस्ट में किया।

ट्रंप की दो टूक चेतावनी

ट्रंप ने कहा कि चीन लंबे समय से अमेरिका के साथ अनुचित व्यापार व्यवहार कर रहा है। उन्होंने लिखा, "अगर चीन ने 34% अतिरिक्त टैरिफ को 8 अप्रैल तक वापस नहीं लिया, तो अमेरिका अगले दिन से 50% अतिरिक्त शुल्क लगाएगा।" उन्होंने कहा कि यह टैरिफ पहले से लागू अनुचित नीतियों, अवैध सब्सिडी और करेंसी मैनिपुलेशन के जवाब में होगा।

सभी बातचीत होंगी रद्द

ट्रंप ने यह भी कहा कि चीन के साथ सभी व्यापारिक बातचीत रद्द की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि "अब हम उन अन्य देशों के साथ बातचीत शुरू करेंगे जिन्होंने मीटिंग की मांग की है।"

नेतन्याहू से होगी मुलाकात

इस बीच, इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सोमवार को ट्रंप से वाशिंगटन में मिलेंगे। नेतन्याहू ट्रंप से मिलने वाले पहले विदेशी नेता होंगे जिन्होंने टैरिफ की घोषणा के बाद मुलाकात तय की है। दोनों नेता ईरान, गाज़ा युद्ध और अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

रविवार को वाशिंगटन पहुंचते ही नेतन्याहू ने अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेम्सन ग्रीर से मुलाकात की और टैरिफ पर चर्चा की।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article