बिजनेस

DOMS IPO: खुलने से पहले ही इस IPO की धूम, 200 रुपये के प्रीमियम पर पहुंचा शेयर

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 5, 2023, 09:44 AM IST

DOMS Industries IPO: निवेशक इस इश्यू में 15 दिसंबर 2023 तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी अपने इश्यू के जरिए 1200 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान कर रही है।

Image

DOMS IPO: खुलने से पहले ही इस IPO की धूम, 200 रुपये के प्रीमियम पर पहुंचा शेयर

DOMS Industries IPO: क्या आप भी किसी IPO में पैसे लगाने की सोच रहे हैं। यदि हां तो अगले हफ्ते एक और IPO खुलने जा रहा है। 13 दिसंबर से DOMS इंडस्ट्रीज लिमिटेड का IPO निवेशकों के लिए खुल रहा है। निवेशक इस इश्यू में 15 दिसंबर 2023 तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी अपने इश्यू के जरिए 1200 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान कर रही है। हालांकि, DOMS इंडस्ट्रीज IPO का प्राइस बैंड अभी तय नहीं हुआ है। जैसे ही लिस्टिंग की तारीख करीब आएगी प्राइस बैंड का खुलासा भी हो जाएगा।

पहला मेनबोर्ड IPO

DOMS इंडस्ट्रीज लिमिटेड का IPO 13 दिसंबर 2023 को इतिहास बनाने जा रहा है। चूंकि, 1 दिसंबर 2023 से T+3 लिस्टिंग अनिवार्य हो गई है। ऐसे में DOMS इंडस्ट्रीज IPO पहला मेनबोर्ड IPO होगा जो प्रायमरी मार्केट में धूम मचाने वाला है। इस बीच, DOMS इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर ग्रे मार्केट में उपलब्ध हो गए हैं। बाजार जानकारों के अनुसार, डोम्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर आज ग्रे मार्केट में ₹200 के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं।

कब तक होगी लिस्टिंग

अनिवार्य टी+3 लिस्टिंग नियमों के साथ खुलने वाला पहला मेनबोर्ड IPO होगा, डीओएमएस इंडस्ट्रीज IPO अलॉटमेंट की तारीख 18 दिसंबर 2023 को होने की सबसे अधिक संभावना है। आम तौर पर प्रायमरी मार्केट में अपने शेयरों की पेशकश करने वाली कंपनी ऐसा नहीं करती है। लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को इश्यू का आधिकारिक रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।

क्या करती है कंपनी

DOMS एक स्टेशनरी कंपनी जो इसके निर्माण और मार्केटिंग का काम करती है। यह मुख्य रूप से पेंसिल, कलर पेंसिल, ड्राइंग बॉक्स पेपर स्टेशनरी, मार्कर पेन जैसे सामान बनाती है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article