घरेलू बाजार में चीनी हुई सस्ती, कीमतें घटकर 44 रुपये प्रति किलो पर आईं, आम आदमी को कब मिलेगी राहत!

Sugar Prices: घरेलू बाजार में चीनी के मिल भाव गिरकर 43-44 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। त्योहारों से पहले कीमतों पर नियंत्रण के लिए सरकार ने 10 लाख टन शुल्क-मुक्त चीनी आयात की अनुमति दी है।

Sugar Prices : भारतीय चीनी एवं जैव-ऊर्जा विनिर्माता संघ (ISMA) के अध्यक्ष नीरज शिरगांवकर के अनुसार, भले ही हाल के दिनों में घरेलू बाजार में चीनी के दाम कम हुए हैं, फिर भी विदेश से चीनी का आयात करना भारत के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। उन्होंने यह बात 'द इंडिया शुगर एंड बायो-एनर्जी कॉन्फ्रेंस 2026' के चौथे संस्करण के दौरान कही। शिरगांवकर ने बताया कि महज दो हफ्ते पहले मिल स्तर पर चीनी की कीमतें 65 से 67 रुपये प्रति किलोग्राम के काफी ऊंचे स्तर पर पहुंच गई थीं। हालांकि, अब इनमें भारी गिरावट आई है और यह घटकर 43 से 44 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई हैं। आम उपभोक्ताओं को खुदरा बाजार में इसका फायदा दिखने में अभी एक से दो हफ्ते का समय और लग सकता है।

Sugar Prices, Sugar Retail prices, Sugar Domestic market, Sugar import, Sugar Duty free import, Sugar Festival season supply

चीनी की कीमतों में गिरावट

कीमतों को नियंत्रित करने के लिए उठाए गए सरकारी कदम

आगामी त्यौहारों के सीजन को देखते हुए सरकार ने घरेलू बाजार में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने और खुदरा कीमतों पर लगाम कसने के मकसद से हाल ही में बड़ा कदम उठाया था। इसके तहत पिछले महीने सरकार ने 10 लाख टन चीनी के बिना किसी शुल्क (ड्यूटी-फ्री) आयात की मंजूरी दी थी। उद्योग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, देश की चीनी मिलों ने अब तक स्वीकृत की गई कुल मात्रा में से करीब 8 लाख टन चीनी के आयात के लिए आवेदन दे दिया है। इसके अलावा, बाजार में कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए सरकार ने थोक खरीदारों तथा डीलरों के लिए स्टॉक सीमा के नियमों को भी काफी सख्त कर दिया है।

End of Feed