LPG Cylinder: कैसे कम कीमत में घरेलू एलपीजी सिलेंडर दे रही सरकार? अब उठाने जा रही ये कदम

LPG Cylinder: कच्चे माल की लागत में वृद्धि के बावजूद मार्च 2024 से घरेलू एलपीजी की कीमत 803 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम सिलेंडर है। इसकी कीमतों बढ़ोतरी नहीं की है इससे आईओसी, बीपीसीएल, एचपीसीएल को घाटा हुआ है। अब इसके नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ये फैसला ले सकती है।

LPG Cylinder: सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) को 35000 करोड़ रुपये की रसोई गैस यानी LPG सब्सिडी दे सकती है। यह सब्सिडी इस वित्त वर्ष में ईंधन बेचने पर हुए नुकसान की भरपाई के लिए दिये जाने की संभावना है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। तीन ईंधन खुदरा विक्रेताओं ने कच्चे माल की लागत में वृद्धि के बावजूद मार्च 2024 से घरेलू LPG की कीमत 803 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम सिलेंडर पर अपरिवर्तित रखी है। इससे एलपीजी की बिक्री पर उन्हें नुकसान हुआ है और अप्रैल-सितंबर (चालू 2024-25 वित्त वर्ष की पहली छमाही) में उनकी कमाई में कमी आई है।

LPG Cylinder, Cheapest domestic LPG cylinder, IOC, BPCL, HPCL

घरेलू एलपीजी को लेकर सरकार तेल कंपनियों को दे सकती है सब्सिडी (तस्वीर-Canva)

मामले की जानकारी रखने वाले दो सूत्रों ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में उद्योग के लिए एलपीजी बिक्री पर कुल ‘अंडर-रिकवरी’ यानी नुकसान करीब 40,500 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। इसके एवज में सरकार दो वित्त वर्षों के लिए कुल मिलाकर 35,000 करोड़ रुपये उपलब्ध करा सकती है। उन्होंने कहा कि आईओसी, बीपीसीएल और एचपीसीएल को चालू वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान 10,000 करोड़ रुपये और शेष 25,000 करोड़ रुपये अगले वित्त वर्ष में मिलने की संभावना है। सब्सिडी का प्रावधान 2025-26 के केंद्रीय बजट में किए जाने की संभावना है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को बजट पेश करेंगी।

End of Feed